अखिलेश यादव बोले: यूपी में हुए 18,000 एनकाउंटर, जिसमें 200 गईं जाने, उपचुनाव में सभी 10 सीटों पर होगी जीत

यूपी में हुए 18,000 एनकाउंटर, जिसमें 200 गईं जाने, उपचुनाव में सभी 10 सीटों पर होगी जीत
UPT | अखिलेश यादव

Sep 20, 2024 19:44

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी में एनकाउंटर को लेकर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एक अंग्रेजी अख़बार का दावा है कि यूपी में 18 हजार एनकाउंटर हुए हैं। जिसे हाफ एनकाउंटर या टांग पर गोली लगने वाला एनकाउंटर कहा जा रहा है।

Sep 20, 2024 19:44

Kannauj News: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव  गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। सपा मुखिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर का निशाना सीधे टांग पर जाता है। एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी अख़बार का दावा है कि यूपी में 18 हजार एनकाउंटर हुए हैं, जिसमें 200 जाने गई हैं। बड़े पैमाने पर टांगो में गोली लगी है, इसका नाम हॉफ एनकाउंटर दिया गया है। अखिलेश यादव यहीं नहीं रुके उन्होंने पूछा कि इसके बाद भी क्या कानून व्यवस्था सुधरी है? इसके साथ ही अखिलेश यादव ने दावा किया है कि विधानसभा उपचुनाव में हम 10 में से 10 सीटें जीत रहे हैं।

सपा मुखिया खिलेश यादव गुरुवार को कन्नौज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इसके साथ ही पार्टी पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा। मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि टांग में गोली लगने वाले सभी एनकाउंटर फर्जी हैं। यह मैं नहीं कह रहा हूं, बल्कि अंग्रेजी का प्रतिष्ठित अख़बार कह रहा है। उन्होंने कहा कि एक वरिष्ठ पत्रकार को सुन रहा था, वह कह रहे थे कि यूपी में 10 हजार एनकाउंटर हुए हैं।

एनकाउंटर से कानून व्यवस्था सुधरी क्या?
अखिलेश यादव ने कहा कि यदि एनकाउंटर से कानून व्यवस्था सुधर रही होती तो क्या एक दलित बेटी को फंदे से लटकना पड़ता। उस दलित बेटी को न्याय नहीं मिला, उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। उसे फांसी से लटकना पड़ा, यह भी संदेह है कि फांसी से लटकी है या फिर लटकाई गई है। अभी भी इसका नहीं हुआ। फर्रुखाबाद में भी दो बेटियां लटकी मिली थीं।

हम साधु-संतो का सम्मान करते हैं 
सपा मुखिया ने कहा कि हर दिन यूपी में बड़े पैमाने पर बेटियों के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है। यदि हम सबसे सटीक डेटा एनसीआरबी का मान ले तो सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं यूपी में हैं। उन्होंने कहा कि मैं आप लोगों से पूछना चाहता हूं कि क्या एनकाउंटर से यूपी की कानून व्यवस्था बेहतर हो गई है। उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने कभी भी किसी ऋषि, महंत, साधु-संत के खिलाफ टिप्पणी नहीं की है। हम सब उनका सम्मान करते हैं।

उप-चुनाव जीतने का दावा 
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि जनता दस की दस सीटें बीजेपी को हराएगी। इसीे लिए बीएलओ हटाए जा रहे हैं, जबकि सबसे छोटा कर्मचारी बीएलओ होता है। जाति के आधार पर बीएलओ अपॉइंट किए जा रहे हैं। जाति के आधार पर एसडीएम लगाए जा रहे हैं।

Also Read

ग्राम सचिव से गुस्से में पूछा- नशा कर रखा है क्या?, जवाब मिला- कभी-कभी कर लेता हूं

20 Sep 2024 07:58 PM

औरैया स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे थे डीएम : ग्राम सचिव से गुस्से में पूछा- नशा कर रखा है क्या?, जवाब मिला- कभी-कभी कर लेता हूं

उत्तर प्रदेश के औरेया जिले से एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर खुद डीएम भी हक्के-बक्के रह गए। दरअसल यहां डीएम ने स्थनीय निरीक्षण के दौरान गुस्से में ग्राम सचिव से पूछा कि कोई नशा-वशा कर रखा है क्या? और पढ़ें