Eid in India : इस बार देश में ईद का त्योहार 2 दिन मनाया जाएगा, केरल-तमिलनाडु में अदा की गई ईद उल फितर की नमाज

इस बार देश में ईद का त्योहार 2 दिन मनाया जाएगा, केरल-तमिलनाडु में अदा की गई ईद उल फितर की नमाज
UPT | मौलाना कल्बे जव्वाद

Apr 10, 2024 17:33

ईद को लेकर शिया समुदाय का एक वर्ग शिया समुदाय के दूसरे वर्ग और सुन्नी समुदाय से असहमत है। राजधानी लखनऊ इमामे जुमा आसिफ़ी मस्जिद बड़ा इमामबाड़ा लखनऊ एवं मजलिस ए उलेमा हिंद के जनरल सेक्रेटरी मौलाना मौलाना कल्बे जवाद नक़वी ने साफ किया कि ईद 11 अप्रैल को होगी। 

Apr 10, 2024 17:33

Lucknow News : ईद को लेकर शिया समुदाय के एक वर्ग का शिया समाज के ही दूसरे वर्ग और सुन्नी समुदाय में इख्तिलाफ (असहमति) है। शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास के ऐलान के बाद शिया समुदाय के कुछ लोग बुधवार को ईद मना रहे हैं। 

शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद ने सैफ अब्बास के बयान को नकारा
देशभर में शिया समुदाय के कुछ लोग गुरुवार को ईद मनाएंगे। हालांकि शिया समुदाय के दूसरे बुजुर्ग मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि ईद कल यानी गुरुवार को मनाई जाएगी। इस बार देश में ईद का त्योहार 2 दिन मनाया जाएगा। सुन्नी मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा, देशभर में ईद 11 अप्रैल को मनाई  जाएगी। उन्होंने कहा कि अयातुल्ला सीस्तानी की घोषणा इराक और आसपास के क्षेत्रों के लिए है और इसमें भारत शामिल नहीं है। 
  वहीं शिया उलेमा मौलाना सैफ अब्बास नक़वी ने देर रात चांद के तस्दीक होने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कारगिल में चांद दिखाई दिया है लिहाजा बुधवार को ईद उल फितर मनाई जाएगी। मौलाना के एलान के बाद शिया समुदाय बुधवार को और सुन्नी समुदाय गुरुवार  को ईद उल फितर का त्योहार मनाएगा। 

इन राज्यों में आज मनाई जा रही ईद
भारत में ईद का त्योहार 11 अप्रैल को मनाया जाएगा लेकिन कई राज्यों में बुधवार को ईद मनाई जा रही है। केरल, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में बुधवार को ही ईद मनाई जा रही है। केरल-तमिलनाडु में बुधवार को ईद उल फितर की नमाज अदा की गई।



आज आखिरी रोजा होगा
शव्वाल के महीने के पहले दिन ईद होती है। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार शव्वाल (इस्लामी कैलेंडर के10वें महीने) की पहली तारीख गुरुवार को होगी। अभी रमजान का महीना चल रहा है और रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं। यह महीना चांद नजर आने के बाद खत्म होता है और उसके बाद ईद मनाई जाती है। उत्तर प्रदेश समेत देश के किसी भी हिस्से में मंगलवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, इसलिए ईद-उल-फितर (Eid al-Fitr 2024) का त्योहार गुरुवार को मनाया जाएगा। यानी बुधवार (10 अप्रैल) को 30वां और आखिरी रोजा होगा।

Also Read

सरकार इसलिए गिरी ताकि अयोध्या विवाद हल करने का श्रेय न मिले

8 Jul 2024 10:02 PM

नेशनल पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर पर बड़ा खुलासा : सरकार इसलिए गिरी ताकि अयोध्या विवाद हल करने का श्रेय न मिले

राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश 'चंद्रशेखर : दी लास्ट आयकन ऑफ आयडोलॉजिकल पॉलिटिक्स' के सह-लेखक हैं। उनका दावा है कि चंद्रशेखर अपने अल्पकालिक कार्यकाल में इस विवाद को बातचीत से हल करने के करीब पहुंच गए थे। और पढ़ें