हवाई यात्रा करने वालों के लिए राहत : घरेलू मार्गों पर किराये में आई गिरावट, जानिए कितना सस्ता हुआ किराया

घरेलू मार्गों पर किराये में आई गिरावट, जानिए कितना सस्ता हुआ किराया
UPT | Symbolic Photo

Oct 14, 2024 10:55

दिवाली में हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी इस साल घरेलू हवाई मार्गों पर 20 से 25 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल की तुलना में इस साल हवाई सफर ज्यादा किफायती हो गया है।

Oct 14, 2024 10:55

National News : हवाई यात्रा करने वालों खुशखबरी इस साल घरेलू हवाई मार्गों पर 20 से 25 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट उन यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत है। जो त्योहारी सीजन में यात्रा की योजना बना रहे हैं। जहां पिछले साल दिवाली के समय हवाई सफर महंगा हो गया था। वहीं इस साल यात्री सस्ते में हवाई टिकट बुक कर सकते हैं। यह गिरावट मुख्य रूप से हवाई यात्रा के लिए बढ़ी हुई क्षमता और तेल की कीमतों में आई हालिया कमी की वजह से है। पिछले साल की तुलना में इस साल हवाई सफर ज्यादा किफायती हो गया है। जो यात्रियों के लिए एक सुखद अनुभव है।



किराये में गिरावट का कारण
ट्रैवल पोर्टल इक्सिगो द्वारा किए गए विश्लेषण के अनुसार घरेलू मार्गों पर औसत हवाई किराये में 20-25% की गिरावट देखी गई है। यह आंकड़े 30 दिन की एडवांस पेमेंट डेट के आधार पर आधारित हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इस साल हवाई किराये में गिरावट का सबसे बड़ा कारण हवाई यात्रा की क्षमता में वृद्धि और तेल की कीमतों में कमी है। इक्सिगो ग्रुप के सीईओ आलोक बाजपेयी ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पिछले साल दिवाली के समय हवाई किरायों में काफी उछाल देखा गया था, क्योंकि उस समय गो फर्स्ट एयरलाइन के निलंबन के कारण हवाई क्षमता में कमी आई थी। आलोक बाजपेयी ने बताया कि इस साल की स्थिति पिछले साल से काफी अलग है। इस साल दिवाली के आस-पास कुछ प्रमुख मार्गों पर हवाई किरायों में 20 से 25 फीसदी तक की कमी आई है। यह स्थिति यात्रियों के लिए काफी राहत लेकर आई है।

ये भी पढ़ें : योगी सरकार के मंत्री संजय सिंह का बेतुका बयान : कहा- गाय पर हाथ फेरने से बीपी और कैंसर से... 

इन मार्गों पर किराये में आई गिरावट
  • दिल्ली-कोलकाता, हैदराबाद-दिल्ली और दिल्ली-श्रीनगर मार्गों पर भी 32% तक की गिरावट देखी गई है।
  • दिल्ली-उदयपुर मार्ग पर किराया 11,296 रुपये से घटकर 7,469 रुपये हो गया, यानी 34% की कमी।
  • मुंबई-दिल्ली मार्ग पर किराया 8,788 रुपये से 34% कम होकर 5,762 रुपये हो गया।
  • चेन्नई-कोलकाता मार्ग पर किराया 8,725 रुपये से घटकर 5,604 रुपये हो गया, यानी 36% की गिरावट।
  • सबसे ज्यादा गिरावट बेंगलुरू-कोलकाता मार्ग पर देखी गई है, जहां औसत किराया 38% तक कम हो गया है। पिछले साल इस मार्ग का किराया 10,195 रुपये था, जो इस साल घटकर 6,319 रुपये रह गया है।
ये भी पढ़ें : बिजली शिकायतों के फर्जी निस्तारण पर लगेगी रोक : तीन महीने में ओटीपी व्यवस्था लागू करने का देना होगा एक्शन प्लान

तेल की कीमतों का असर
इस साल तेल की कीमतों में लगभग 15% की कमी आई है। जिसका सीधा प्रभाव हवाई किरायों पर पड़ा है। भू-राजनीतिक तनाव के कारण कुछ मार्गों पर तेल की कीमतों में बढ़ोतरी भी हुई है। जिसके कारण कुछ मार्गों पर किराया बढ़ा है। अहमदाबाद-दिल्ली मार्ग पर किराया 6,533 रुपये से बढ़कर 8,758 रुपये हो गया है, जो 34% की वृद्धि है। इसी तरह, मुंबई-देहरादून मार्ग पर भी किराया 11,710 रुपये से बढ़कर 15,527 रुपये हो गया, यानी 33% की बढ़ोतरी।

Also Read

मुख्यमंत्री के साथ नजर आएंगे दोनों डिप्टी सीएम, करेंगे संयुक्त रैलियां

14 Oct 2024 01:11 PM

नेशनल यूपी उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर : मुख्यमंत्री के साथ नजर आएंगे दोनों डिप्टी सीएम, करेंगे संयुक्त रैलियां

भाजपा ने एक ऐसी रणनीति तैयार की है जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक एक साथ चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा सूत्रों का कहना है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सभी 10 सीटों पर सीएम योगी ... और पढ़ें