यूपी के ओलंपियन : अली सईद ने 1964 के टोक्यो ओलंपिक में किया था कमाल, भारत ने जीता था गोल्ड

अली सईद ने 1964 के टोक्यो ओलंपिक में किया था कमाल, भारत ने जीता था गोल्ड
UPT | 1964 के टोक्यो ओलंपिक में अली सईद ने किया था कमाल

Jul 26, 2024 15:36

आज से ठीक 60 साल पहले 1964 में टोक्यो में ओलंपिक खेलों का आयोजन हो रहा था। इस ओलंपिक में भारत की हॉकी टीम पर जबरदस्त दबाव था। इसकी वजह ये थी कि ओलंपिक में हॉकी ही एकमात्र ऐसा खेल था, जिसमें भारत को पदक की उम्मीद थी।

Jul 26, 2024 15:36

Short Highlights
  • 60 साल पहले टोक्यो में हुआ था ओलंपिक
  • बेहद सावधानी से चुनी गई थी भारतीय टीम
  • फाइनल में पहुंचे थे भारत और पाकिस्तान
New Delhi : पेरिस ओलंपिक 2024 की औपचारिक शुरुआत 26 जुलाई से हो रही है। ये इसलिए भी खास है, क्योंकि करीब 100 साल बाद ओलंपिक का आयोजन फिर से पेरिस में हो रहा है। इसके लिए पहली बार ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी किसी स्टेडियम में नहीं, बल्कि पेरिस शहर के बीच से गुजरने वाली सीन नदी में आयोजित की जाएगी। इन सबके बीच हम आज से यूपी के ओलंपियन सीरीज की शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसमें हम आपको उत्तर प्रदेश के उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अलग-अलग खेलों में देश का मान बढ़ाया है। आज पहले सीरीज में बात गोरखपुर के हॉकी प्लेयर एसएम अली सईद की।

60 साल पहले टोक्यो में हुआ था ओलंपिक
आज से ठीक 60 साल पहले 1964 में टोक्यो में ओलंपिक खेलों का आयोजन हो रहा था। इस ओलंपिक में भारत की हॉकी टीम पर जबरदस्त दबाव था। इसकी वजह ये थी कि ओलंपिक में हॉकी ही एकमात्र ऐसा खेल था, जिसमें भारत को पदक की उम्मीद थी। उस समय भारत में हॉकी अपने स्वर्णिम दौर से गुजर रहा था। भारत के सामने एकमात्र टीम पाकिस्तान की थी, जो कड़ी टक्कर देने की स्थिति में थी। इसके ठीक पहले 1960 में हुए रोम ओलंपिक में पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया था। इसलिए इस बार का मुकाबला और भी रोमांचक होने वाला था।

बेहद सावधानी से चुनी गई टीम
पिछली हार से सबक लेते हुए 1964 के ओलंपिक के लिए हॉकी की टीम काफी सावधानी से चुनी गई थी। खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने के लिए काफी समय दिया गया था। कैंप में पहले 80 खिलाड़ियों को चुना गया। अलग-अलग पैमानों पर उनकी क्षमता का आंकलन करते हुए 80 में से 40 खिलाड़ियों का चयन हुआ। इसके बाद अंत में 18 खिलाड़ियों की टीम बनाई गई। इस टीम का हिस्सा गोरखपुर के एसएम अली सईद भी थे। भारतीयों को पूरी उम्मीद थी कि उनकी टीम इस बार के ओलंपिक में परचम लहरा कर ही आएगी।

फाइनल में पहुंचे भारत-पाकिस्तान
1964 ओलंपिक में भारत और पाकिस्तान अलग-अलग पूल में खेल रहे थे। जब स्पेन और जर्मनी का मैच बारिश के कारण ड्रॉ हुआ, तो भारत ने टीम गेम से सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हुआ और इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। इसी तरह अपने पूल में खेलते हुए पाकिस्तान भी फाइनल में पहुंचा था। अब दोनों टीमों के बीच फाइनल में मुकाबला होने वाला था, जिसे लेकर दोनों ही देशों के लोगों में काफी उत्साह था।

फाइनल में एक गोल और मैच खत्म
फाइनल का मुकाबला शुरू हुआ, तो भारत और पाकिस्तान दोनों के ही खिलाड़ी एक-दूसरे को जबरदस्त टक्कर देने लगे। मैच में दोनों टीमों के बीच इतना तनाव बढ़ गया था कि कई बार तो अंपायरों को भी दखल देना पड़ा था। खचाखच भरे स्टेडियम में मैच देखने वाले दर्शकों भी धड़कनें भी बढ़ी हुई थीं। लंबे समय तक एक भी गोल नहीं हो पा रहा था। एसएम अली सईद फारवर्ड के बेहतरीन लेफ्ट विंगर खिलाड़ी थे। उन्होंने इस मैच में अपना सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया था। मोहिंदर लाल के शानदार गोल की बदौलत भारत ने फाइनल का ये मुकाबला 1-0 से जीत लिया था। ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले एसएम अली सईद गोरखपुर के एकलौते खिलाड़ी थी। 19 दिसंबर 2022 को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया।

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

8 Sep 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें