उत्तर प्रदेश पुलिस की आरक्षी भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई है। पेपर लीक के आरोप लगाकर अभ्यर्थी लगातार लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे थे। अभ्यर्थियों की मांग थी कि परीक्षा दोबारा आयोजित करवाई जाए। अब भर्ती बोर्ड को 6 महीने के भीतर दोबारा परीक्षा करवाने का निर्देश जारी किया गया है।
बिग ब्रेकिंग : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द, युवाओं ने कहा- योगी आदित्यनाथ का सही फैसला
Feb 24, 2024 14:13
Feb 24, 2024 14:13
लखनऊ: UP पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द, सीएम योगी का बड़ा निर्णय, 6 माह के भीतर दोबारा होगा एग्जाम।यह फैसला उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक में समीक्षा करने के बाद किया।#Lucknow #UttarPradesh #ReExam_RO_ARO #CMYogi @Uppolice @myogiadityanath pic.twitter.com/btHtyb87B4
— Uttar Pradesh Times (@UPTimesLive) February 24, 2024
एसटीएफ करेगी मामले की जांच
उत्तर प्रदेश आरक्षी भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के तमाम आरोपों के बाद पहले तो भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों से इसके सबूत देने को कहा। इसके बाद लखनऊ में हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन भी किए। अब मामले की जांच एसटीएफ को थमा दी गई है। शासन की तरफ से भर्ती बोर्ड को यह निर्देश दिए गए हैं कि इस मामले में जिसकी तरफ से भी लापरवाही बरती गई है, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही 6 महीने के भीतर दोबारा परीक्षा करवाने का भी आदेश जारी किया गया है।
सीएम योगी बोले- बख्शे नहीं जाएंगे लोग
यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- 'आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर चयन के लिए आयोजित परीक्षा-2023 को निरस्त करने तथा आगामी 06 माह के भीतर ही पुन: परीक्षा कराने के आदेश दिए हैं। परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी तय है।'
.@Uppolice आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर चयन के लिए आयोजित परीक्षा-2023 को निरस्त करने तथा आगामी 06 माह के भीतर ही पुन: परीक्षा कराने के आदेश दिए हैं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 24, 2024
परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं…
17 और 18 फरवरी को आयोजित हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश में सिपाही भर्ती के लिए 17 और 18 फरवरी को पूरे राज्य में परीक्षा आयोजित की गई थी। कड़ी सुरक्षा और पुलिस का सख्त पहरा। इतना ही नहीं, लगातार छापेमारी और धरपकड़ की कार्रवाई से पुलिस ने कई जालसाजों को गिरफ्तार भी किया। लेकिन शुचितापूर्ण और पारदर्शी परीक्षा कराए जाने के तमाम दावों के बीच सोशल मीडिया पर पेपर लीक की बात फैल गई। अभ्यर्थियों ने एक के बाद एक कई सबूत सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भर्ती परीक्षा के लीकप्रूफ होने के दावे पर सवाल खड़े किए। जिसके बाद अब परीक्षा रद्द कर दी गई है।
पहले भी पेपर लीक पर भर्ती बोर्ड की हुई है किरकिरी
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की इसके पहले भी पेपर लीक पर किरकिरी हो चुकी है। बोर्ड ने 2017 में एसआई भर्ती की परीक्षा पेपर लीक के बाद रद्द कर दी थी। तब भी शुरुआत में इसे अफवाह बताने की कोशिश की जा रही थी। उत्तर प्रदेश में अब तक धांधली के कारण 11 से ज्यादा भर्तियां केवल साल 2017 के बाद से रद्द करनी पड़ी हैं। उत्तर प्रदेश में पेपर लीक की घटनाएं उजागर करती हमारी स्पेशल रिपोर्ट आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।
Also Read
6 Oct 2024 09:19 PM
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में जनता की अदालत नामक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। और पढ़ें