विनेश फोगाट के मेडल की अब भी उम्मीद कायम : WFI अध्यक्ष बोले- '2 घंटे में सब साफ हो जाएगा', उत्तर प्रदेश टाइम्स की एक्सक्लूसिव बातचीत

WFI अध्यक्ष बोले- '2 घंटे में सब साफ हो जाएगा', उत्तर प्रदेश टाइम्स की एक्सक्लूसिव बातचीत
UPT | विनेश फोगाट के मेडल की अब भी उम्मीद कायम

Aug 07, 2024 16:39

ओलंपिक के नियमों के मुताबिक विनेश अब किसी भी मेडल की हकदार नहीं है। हालांकि अभी भी उम्मीद खत्म नहीं हुई है। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि कोशिश जारी है और अगले 2-3 घंटों में सब कुछ साफ हो जाएगा।

Aug 07, 2024 16:39

Short Highlights
  • विनेश फोगाट के मेडल की अब भी उम्मीद कायम
  • WFI अध्यक्ष बोले- 'डाइटीशियन देंगे जवाब'
  • दिग्गजों ने बढ़ाया विनेश का हौसला
New Delhi : पेरिस ओलंपिक 2024 में 50 किलोग्राम वर्ग कुश्ती मुकाबले में महिला पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य करार दिए जाने पर पूरे देश में गुस्सा है। दरअसल विनेश फोगाट का जब बुधवार सुबह वजन नापा गया तो वह 100 ग्राम अधिक निकला। ओलंपिक के नियमों के मुताबिक विनेश अब किसी भी मेडल की हकदार नहीं है। हालांकि अभी भी उम्मीद खत्म नहीं हुई है। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि कोशिश जारी है और अगले 2-3 घंटों में सब कुछ साफ हो जाएगा।

संजय सिंह ने रखा अपना पक्ष
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश टाइम्स से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा- 
'हम सुबह से ही उनके वजन को कम करने की कोशिश में लगे हुए थे, लेकिन UWW और IOC के नियम अत्यंत सख्त हैं। नियमों के अनुसार, 50 ग्राम भी वजन में छूट नहीं दी जाती, और 100 ग्राम अधिक वजन के कारण विनेश को अयोग्य करार दिया गया है। अब हम यह विचार कर रहे हैं कि आगे नियम और कानून के तहत क्या उपाय किए जा सकते हैं। नियम यह है कि जिस दिन पहलवान की कुश्ती होती है, उस दिन सुबह उनके वजन की जांच की जाती है। यदि 10 ग्राम, 20 ग्राम, या 50 ग्राम भी वजन अधिक होता है, तो उन्हें कुश्ती से अयोग्य ठहरा दिया जाता है। कल कुश्ती के दौरान विनेश का वजन सही था, लेकिन रात के समय वजन कैसे बढ़ गया, यह प्रश्न उठता है।

WFI अध्यक्ष बोले- 'डाइटीशियन देंगे जवाब'
संजय सिंह ने कहा कि 'इस संदर्भ में उनके कोच, न्यूट्रीशनिस्ट और डाइटीशियन ही सटीक जवाब दे सकते हैं, क्योंकि ये लोग उनके निजी टीम के सदस्य हैं। भारत सरकार ने उन्हें यहाँ भेजा है, इसलिए वजन के असामान्य बढ़ने का उत्तर वही लोग दे पाएंगे। विनेश फोगाट ने गोल्ड मेडल के लिए कुश्ती लड़नी थी, जो भारत के लिए ऐतिहासिक होता। लेकिन दुर्भाग्यवश, उनका वजन बढ़ने के कारण यह संभावना अब समाप्त हो गई है। वजन की जिम्मेदारी उनके कोच, न्यूट्रीशनिस्ट और डाइटीशियन की होती है, जो उनकी नियमित निगरानी करते हैं। इस फैसले के खिलाफ हम प्रोटेस्ट दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं और भारतीय कुश्ती संघ की अध्यक्ष पीटी उषा इस मामले में राय ले रही हैं। हम किसी भी संभावित तरीके को अपनाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि विनेश को कुश्ती लड़ने की अनुमति मिल सके। हम उम्मीद पर निर्भर हैं, और पूरी कोशिश कर रहे हैं कि क्या समाधान निकल सकता है। हम UWW और IOC से लगातार संपर्क में हैं, लेकिन अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं आया है। वेट मशीन में किसी भी प्रकार की दिक्कत की संभावना नहीं है, क्योंकि सभी पहलवानों का वजन सटीक मापा जाता है। हमारी पूरी टीम प्रयासरत है और अगले दो घंटे में स्थिति स्पष्ट हो सकती है।'

दिग्गजों ने बढ़ाया विनेश का हौसला
इस पूरे मसले पर जहां पूरे देश में निराशा हैं, वहीं राजनैतिक व्यक्तियों की टिप्पणी आना भी शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मामले की जांच कराने की मांग की है, वहीं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि ओलंपिक का बहिष्कार किया जाना चाहिए। पीएम मोदी ने विनेश फोगाट को अयोग्य करार दिए जाने पर लिखा- 'विनेश आप चैम्पियनों में चैम्पियन हो। आप भारत का गौरव हो और हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत हो। उन्होंने आगे लिखा,‘आज के झटके से दुख पहुंचा है। काश मैं शब्दों में बता पाता कि इस समय कितना मायूस हूं। लेकिन मुझे पता है कि आप फिर वापसी करोगी। चुनौतियों का डटकर सामना करना आपके स्वभाव में है। मजबूती से वापसी करो। हम सभी आपके साथ हैं।’

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

19 Sep 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें