प्रयागराज में मासूम से हैवानियत : दुर्गा पूजा देखने गई बच्ची की हत्या कर शव खेत में फेंका, रेप की आशंका...

दुर्गा पूजा देखने गई बच्ची की हत्या कर शव खेत में फेंका, रेप की आशंका...
UPT | खेत में पड़ा बच्ची का शव और छानबीन करती पुलिस।

Oct 04, 2024 14:43

प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र में एक 8 साल की बच्ची की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। बच्ची कल रात से लापता थी। आज सुबह बालिका का शव खेत में मिलने से हड़कंप मच गया है। बच्ची की लाश उसके घर से कुछ मीटर...

Oct 04, 2024 14:43

Prayagraj News : प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र में एक 8 साल की बच्ची की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। बच्ची कल रात से लापता थी। आज सुबह बालिका का शव खेत में मिलने से हड़कंप मच गया है। बच्ची की लाश उसके घर से कुछ मीटर की दूरी पर मिली है। उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। बच्ची के परिवार वालों ने बताया कि कल रात में बच्ची दुर्गा पूजा देखने के लिए घर से निकली थी। लेकिन रात में वह वापस नहीं लौटी। उसके बाद से परिवार वाले रातभर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। 

ये है पूरा मामला
गंगानगर के सोरांव थाना क्षेत्र के उसरही गांव में परिवार के साथ रहने वाले अजय कुमार मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार पालन पोषण करते हैं। उनके मुताबिक, गुरुवार की रात सात बजे उनकी बेटी महिमा घर से गांव की तरफ दुर्गा पूजा देखने गई थी। वह काफी देर होने के बाद भी नहीं लौटी। उसके बाद उसकी पूरी रात हर संभावित ठिकाने पर तलाश की गई। उसको ढूंढते हुए दुर्गा पूजा पंडाल भी गए, लेकिन कोई कुछ बता नहीं सका। आज राहगीरों ने खेत में शव पड़े होने की जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम के साथ पड़ताल की। पुलिस गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है।

क्या कहती है पुलिस
डीसीपी गंगा नगर कुलदीप सिंह गुंडावत ने बताया कि परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदम दर्ज कर लिया है। बच्ची के शव पर चोट के निशान मिले हैं। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद हत्या के कारण का खुलासा हो पाएगा। हत्या के खुलासे के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही हत्यारे को पकड़ लिया जाएगा।

Also Read

भाजपा नेता भी मैदान में कूदे, अतिक्रमण हटाने पहुंचे अफसर वापस लौटे

4 Oct 2024 03:50 PM

कौशांबी SDM और स्थानीय लोगों में तनातनी : भाजपा नेता भी मैदान में कूदे, अतिक्रमण हटाने पहुंचे अफसर वापस लौटे

कौशांबी के मंझनपुर मुख्यालय में तहसील रोड पर स्थित आबादी की भूमि पर बने घर को अवैध मानते हुए एसडीएम ने उसे खाली कराने की कार्रवाई की कोशिश की। इस दौरान उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा... और पढ़ें