Prayagraj News : बदायूं सीट पर शेरवानी की एंट्री, धर्मेंद्र और शिवपाल ने खड़े किए हाथ, जानें रिश्ता...

बदायूं सीट पर शेरवानी की एंट्री, धर्मेंद्र और शिवपाल ने खड़े किए हाथ, जानें रिश्ता...
UPT | सलीम इकबाल शेरवानी

Apr 04, 2024 14:02

बदायूं की लोक सभा सीट के सियासी घमासान में अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और बदायूं से पांच बार के सांसद सलीम इकबाल शेरवानी की भी इंट्री ले ली है।

Apr 04, 2024 14:02

Short Highlights
  • बदायूं से पांच बार के सांसद रहे हैं सलीम इकबाल शेरवानी।
  • सलीम ने मीडिया से कहा, मेरे इस्तीफे बदायूं के लोग नाराज हैं।
Prayagraj News : बदायूं की लोकसभा सीट के सियासी घमासान में अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और बदायूं से पांच बार के सांसद सलीम इकबाल शेरवानी ने एंट्री ले ली है। सलीम शेरवानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरे पद से इस्तीफा देने के बाद बदायूं में तमाम लोग नाराज हो गए हैं। इसी वजह से पहले धर्मेंद्र यादव को हटाया गया और अब शिवपाल ने मना किया। शिवपाल यादव ने मुझसे कल भी बात की है। सलीम इकबाल शेरवानी ने कहा कि मैं ईद के बाद बदायूं जाऊंगा और फिर अपने लोगों से बात करुंगा। 

सलीम का बदायूं का पुराना नाता
सलीम इकबाल शेरवानी ने कहा कि बदायूं की सीट से मेरा नाता 40 साल पुराना है। मैं वहां की जनता से मेरा नाता बहुत पुराना है। बदायूं से कई बार मेरे पास फोन भी आया कि आप आइए और इस सीट से चुनाव लड़िए। सलीम शेरवानी ने बदायूं की जनता से वादा किया है कि वो वहां रमजान के बाद जायेंगे और अपने लोगों से बात करके निर्णय करेंगे।

बदायूं सीट का समीकरण क्या है 
बदायूं सीट पर चुनाव हर पार्टी के लिए कठिन होगा। यहां पर जाति समीकरण जो साध लेगा, उसे ही जीत मिलेगी। यहां पर करीब 4 लाख से अधिक यादव बिरादरी है और उतनी ही मुस्लिम समाज की भी हिसेदारी है। बाकी मिलेजुले जाति के हैं। इसलिए जो भी इन यादव और मुस्लिम बिरादरी को साध लेगा, उसकी जीत तय हो जायेगी। अखिलेश यादव से जुड़े सवालों पर उन्होंने कहा कि मेरी उनसे कोई बात नहीं हुई है। मेरी उनसे कोई नाराजगी नहीं है। अगर अखिलेश मुझे फोन करते हैं तो बात करुंगा। बात करने में क्या जाता है।

Also Read

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

7 Sep 2024 06:41 PM

प्रयागराज बुलडोजर से घर की बाउंड्री तोड़ने का आरोप : पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

प्रयागराज में एक नेता की ओर से बुलडोजर से एक घर की बाउंड्री वॉल गिराने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। और पढ़ें