Prayagraj News : पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल, हाल ही में जेल से छूटा था युवक, हॉनर किलिंग का शक

पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल, हाल ही में जेल से छूटा था युवक, हॉनर किलिंग का शक
UPT | मृतक युवक और युवती की फाइल फोटो

Jun 11, 2024 18:47

प्रयागराज के गंगानगर के बहरिया थाना क्षेत्र में आम के पेड़ पर युवक और युवती का शव फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बहरिया थाना पुलिस ने शवों को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रेमी...

Jun 11, 2024 18:47

Short Highlights
  • किशोरी के घरवालों ने प्रेमी भागीरथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
  • पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, कुछ समय पहले बाहर आया था।
Prayagraj News: प्रयागराज के गंगानगर के बहरिया थाना क्षेत्र में आम के पेड़ पर युवक और युवती का शव फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बहरिया थाना पुलिस ने शवों को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रेमी युगल का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। 

नदी के किनारे पेड़ पर लटकता मिला शव
प्रयागराज के गंगानगर बहरिया थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव के समीप मनसौता नदी किनारे आम के पेड़ पर 27 वर्षीय युवक और 17 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटकता हुआ मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने दोनों शवों को उतरवाया और ग्रामीणों के सहयोग से शिनाख्त करवाई गई। युवक और युवती एक ही गांव के थे। पुलिस अब इस केस में ऑनर किलिंग के नजरिए से भी जांच कर रही है।

मृतक एक ही गांव थे प्रेमी जोड़े
युवक और युवती की पहचान कराने पर पता चला कि युवक नवाबगंज के घाटमपुर गांव का 27 वर्षीय भागीरथी यादव है। लड़की भी इसी गांव की थी। उसकी उम्र करीब 17 वर्ष थी। किशोरी सप्ताहभर पहले ही अपनी बुआ के घर धनबलपुर आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घाटमपुर निवासी भागीरथी यादव का गांव की ही एक किशोरी से प्रेम संबंध था। पिछले वर्ष दोनों भाग निकले थे। 

जमानत पर जेल से आया था बाहर
किशोरी के घरवालों ने नवाबगंज थाने में भागीरथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ समय पहले ही वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। किशोरी के स्वजन लगातार उस पर नजर रख रहे थे। सप्ताहभर पहले किशोरी को उसके बुआ के घर धनबलपुर भेज दिया गया था। शुक्रवार की रात किशोरी शौच के बहाने घर से निकली और फिर नहीं लौटी। आसपास उसकी खोजबीन की गई। जब वह नहीं मिली तो उसके फूफा ने बहरिया थाने में तहरीर दी थी।

Also Read

डीएम ने तालाब निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

5 Jul 2024 06:26 PM

प्रतापगढ़ खेत तालाब योजना : डीएम ने तालाब निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

प्रतापगढ जिलाधिकारी संजीव रंजन ने खेत तालाब योजना के तहत मनरेगा योजना द्वारा विकास खण्ड लक्ष्मणुपर के ग्राम अमरौना, नौबस्ता व देवापुर सकली में कराए गए... और पढ़ें