Prayagraj News : प्रयागराज में प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड, फंदे से लटके मिले शव

प्रयागराज में प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड, फंदे से लटके मिले शव
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Jun 11, 2024 14:27

प्रयागराज के गंगापार इलाके के बहरिया में मंगलवार की सुबह-सुबह प्रेमी-प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया। दोनों ने पहले तो अपने हाथ की नस काटी फिर फंदे से लटक कर जान दे दी। मामला तुलापुरवन...

Jun 11, 2024 14:27

Short Highlights
  • प्रयागराज में प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड
  • फंदे से लटका मिला दोनों का शव
  • पेड़ से रस्सी के सहारे लटकती मिली लाश
Prayagraj News : प्रयागराज के गंगापार इलाके के बहरिया में मंगलवार की सुबह-सुबह प्रेमी-प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया। दोनों ने पहले तो अपने हाथ की नस काटी फिर फंदे से लटक कर जान दे दी। मामला तुलापुरवन स्थित मनसैता नदी के पास जंगल की है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

 शुक्रवार से ही गायब थे प्रेमी जोड़े
दोनों ही शुक्रवार से अपने-अपने घरों से गायब थे। युवक की पहचान नवाबगंज के घाटमपुर गांव निवासी 27 वर्षीय भागीरथी यादव के रूप में हुई है, जबकि लड़की भी इसी गांव की थी। उसकी उम्र करीब 17 वर्ष थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

बुआ के घर से बहाने बना कर भागी थी किशोरी
घरवालों ने एक सप्ताह पहले किशोरी को उसके बुआ के घर धनबलपुर भेज दिया था। शुक्रवार की रात किशोरी शौंच के बहाने घर से निकली और फिर नहीं लौटी। आसपास उसे बहुत तलाशा गया लेकिन जब वह नहीं मिली तो उसके फूफा ने बहरिया थाने में तहरीर दी।

पेड़ से रस्सी के सहारे लटकती मिली लाश
 पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी थी कि, मंगलवार सुबह मनसैता नदी के पास जंगल में दोनों की लाश पेड़ से रस्सी के सहारे लटकती मिली। बताया जा रहा है कि दोनों ने पहले तो अपने हाथ की नस काटी फिर फंदे से लटक कर जान दे दी।

Also Read

ब्लैकलिस्टिंग में न्याय के सिद्धांतों का पालन अनिवार्य, राज्य संस्थाओं को निष्पक्षता और तर्कसंगतता बरतने का निर्देश

27 Jul 2024 01:19 PM

प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला : ब्लैकलिस्टिंग में न्याय के सिद्धांतों का पालन अनिवार्य, राज्य संस्थाओं को निष्पक्षता और तर्कसंगतता बरतने का निर्देश

न्यायमूर्ति शेखर बी. सराफ और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि न्यायालयों को रिट क्षेत्राधिकार का प्रयोग करते समय ब्लैकलिस्टिंग आदेशों की जांच करने का अधिकार... और पढ़ें