लोकसभा चुनाव 2024 : प्रत्याशियों ने आयोग को दिया खर्च का ब्योरा, भाजपा 56 लाख के साथ सबसे आगे

प्रत्याशियों ने आयोग को दिया खर्च का ब्योरा, भाजपा 56 लाख के साथ सबसे आगे
UPT | लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी।

May 24, 2024 15:08

लोकसभा चुनाव के लिए प्रयागराज में 25 मई को मतदान होना है। जिसके लिए चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार चुनावी खर्च के मामले में भाजपा उम्मीदवार अन्य प्रत्याशियों से काफी आगे हैं।...

May 24, 2024 15:08

Short Highlights
  • बीजेपी के नीरज 58.94 व प्रवीण पटेल का प्रचार पर 44.87 लाख खर्च।
  • कांग्रेस के उज्ज्वल रमण सिंह ने 32.09 लाख से अधिक खर्च किए हैं।
  • सपा के अमरनाथ मौर्य ने 30.31 लाख बसपा के जगन्नाथ पाल ने 17.68 लाख खर्च किए। 
Prayagraj News: लोकसभा चुनाव के लिए प्रयागराज में 25 मई को मतदान होना है। जिसके लिए चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार चुनावी खर्च के मामले में भाजपा उम्मीदवार अन्य प्रत्याशियों से काफी आगे हैं। इलाहाबाद से बीजेपी उम्मीदवार नीरज त्रिपाठी 58.94 व फूलपुर के प्रवीण पटेल अब तक प्रचार पर 44.87 लाख खर्च कर चुके हैं। फूलपुर में दो व इलाहाबाद में एक प्रत्याशी ने व्यय का लेखा नहीं दिया है। जिन तीन प्रत्याशियों का ब्योरा है, उन्हें नोटिस भेजा गया है।

ये है प्रत्याशियों के व्यय का ब्योरा
सभी प्रत्याशियों ने सर्किट हाउस में प्रेक्षकों के समक्ष तृतीय व मतदान से पहले आखिरी लेखा प्रस्तुत किया। इलाहाबाद से प्रगतिशील समाज पार्टी के अजीत पटेल अनुपस्थित रहे। अपना दल कमेरावादी के हंसराज कोल का विवरण अपूर्ण रहा। प्रेक्षक के समक्ष प्रस्तुत लेखा व्यय के अनुसार, भाजपा के नीरज के बाद कांग्रेस के उज्ज्वल रमण सिंह ने सबसे अधिक 32.09 लाख रुपये खर्च किए हैं। बसपा के रमेश पटेल ने प्रचार पर ढाई लाख ही खर्च किए हैं।

फूलपुर में भी भाजपा अव्वल
फूलपुर में युवा विकास पार्टी के संजीव मिश्रा व सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी की संगीता यादव अनुपस्थित रहीं। प्रस्तुत लेखा व्यय के अनुसार, भाजपा के प्रवीण पटेल के बाद सबसे अधिक राशि सपा के अमरनाथ मौर्य ने 30.31 लाख खर्च किए हैं। बसपा के जगन्नाथ पाल ने अब तक 17.68 लाख खर्च किए हैं। अपना दल कमेरावादी की महिमा पटेल ने 12.84 लाख प्रचार पर खर्च किए हैं। अन्य प्रत्याशियों ने 1.74 लाख से 34 हजार के बीच में खर्च किए हैं।

Also Read

यूपी सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में सजा बढ़ाए जाने को लेकर दाखिल की अपील

18 Sep 2024 07:27 PM

प्रयागराज सपा नेता इरफान सोलंकी की बढ़ीं मुश्किलें : यूपी सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में सजा बढ़ाए जाने को लेकर दाखिल की अपील

इस मामले में इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान पर कानपुर की डिफेंस कॉलोनी में नजीर फातिमा के घर में आगजनी करने का आरोप है। कानपुर की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने इस वर्ष 7 जून को उन्हें और उनके चार अन्य सहयोगियों को दोषी ठहराया था... और पढ़ें