भाजपा प्रत्याशी की पत्नी पर की अभद्र टिप्पणी : नीरज त्रिपाठी ने जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप, सपा नेता पर केस दर्ज

नीरज त्रिपाठी ने जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप, सपा नेता पर केस दर्ज
UPT | भाजपा प्रत्याशी की पत्नी पर की अभद्र टिप्पणी

May 31, 2024 19:46

नीरज त्रिपाठी की पत्नी कविता यादव त्रिपाठी खिलाफ सपा नेता ने फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस मामले में सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है...

May 31, 2024 19:46

Prayagraj News : लोकसभा चुनाव अंतिम चरण में पहुंच गया है। ऐसे में इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी की पत्नी के साथ अभद्र टिप्पणी का माला सामने आया है। नीरज त्रिपाठी की पत्नी कविता यादव त्रिपाठी खिलाफ सपा नेता ने फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस मामले में सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पत्नी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग
भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि समाजवादी पार्टी के यूथ ब्रिगेड महानगर अध्यक्ष शान यदुवंशी ने फेसबुक पर उनकी पत्नी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। उनकी पत्नी कविता यादव त्रिपाठी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हैं। पुलिस को संवाद के स्क्रीनशॉट भी सौंप दिए गए हैं।

पुलिस जांच में जुटी
नीरज त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने फोन पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। कविता को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी पर सिविल लाइंस पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सपा नेता के खिलाफ होगी कार्रवाई
भाजपा प्रत्याशी की तहरीर पर लिस ने सपा यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष शान यदुवंशी के खिलाफ 504, 506, 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। नीरज त्रिपाठी ने जान का खतरा जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस इस मामले में जांच के बाद सपा नेता के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

Also Read

24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग, हिंदू संगठनों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

5 Oct 2024 09:30 PM

कौशांबी रामकथा के दौरान फाड़ी गई धार्मिक पुस्तक : 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग, हिंदू संगठनों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में रामकथा के दौरान भागवत गीता के अपमान का मामला सामने आया है। यहां कुछ असामाजिक तत्वों ने धार्मिक पुस्तक फाड़ दी। इसकी जानकारी जैसे ही हिंदूवादी संगठनों को हुई, उन्होंने हंगामा कर दिया। और पढ़ें