लोकसभा चुनाव 2024 : उज्ज्वल ने नीरज पर बनाई बढ़त, 40 साल बाद इलाहाबाद सीट जीतेगी कांग्रेस! 

उज्ज्वल ने नीरज पर बनाई बढ़त, 40 साल बाद इलाहाबाद सीट जीतेगी कांग्रेस! 
UPT | नीरज त्रिपाठी और उज्ज्वल रमण

Jun 04, 2024 14:20

इलाहाबाद लोकसभा सीट पर चुनाव के उथल पुथल के बीच इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह ने लगातार 5 राउंड से बढ़त बना रखी है। इस वक्त वह अपने प्रतिद्वंद्वी नीरज त्रिपाठी से लगभग 27 हजार...

Jun 04, 2024 14:20

Prayagraj News : इलाहाबाद लोकसभा सीट पर चुनाव के उथल पुथल के बीच इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह ने लगातार 5 राउंड से बढ़त बना रखी है। इस वक्त वह अपने प्रतिद्वंद्वी नीरज त्रिपाठी से लगभग 27 हजार वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। आज सुबह से ही दोनों प्रत्याशियों के बीच उठा पटक चल रही है। 

सियासी घरानों के राजकुमारों की साख दांव पर 
कुंवर रेवती रमण के बेटे उज्ज्वल रमण ने अपने प्रतिद्वंद्वी स्वर्गीय केशरी नाथ त्रिपाठी के पुत्र नीरज त्रिपाठी से लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। आज सुबह से ही दोनों प्रत्याशियों के बीच शह और मात का खेल देखने को मिल रहा है। 

बीजेपी खेमे में हार का डर
16 राउंड की गिनती के बाद इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी उज्ज्वल रमण आगे चल रहे हैं। उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। जबकि नीरज त्रिपाठी का खेमा उदासीन बैठा हुआ है। कहीं न कहीं बीजेपी के खेमे में हार का डर दिख रहा है।

Also Read

सड़क किनारे पलटी पिकअप, 20 से ज्यादा लोग घायल

5 Jul 2024 05:27 PM

कौशांबी देवी दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं के साथ हादसा : सड़क किनारे पलटी पिकअप, 20 से ज्यादा लोग घायल

शुक्रवार की सुबह तीन पिकअप में सवार होकर करीब एक सौ से अधिक लोग कड़ाधाम दर्शन पूजन के लिए आ रहे थे। वहीं, एक पिकअप असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई... और पढ़ें