प्रयागराज में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 51 सौ झंडों से अखिलेश यादव का चित्र बनाकर उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की मुबारकबाद दी। यह आयोजन संगम के किनारे परेड ग्राउंड पर...
प्रयागराज से अनूठी खबर : 5100 झंडे से बनाई अखिलेश की तस्वीर, सपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई...
Jul 01, 2024 18:09
Jul 01, 2024 18:09
अनूठे अंदाज में मनाया जन्मदिन
पूरे देश में सोमवार सुबह से ही सपा कार्यकर्ता अपने नेता और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन मना रहे हैं। इसी क्रम में आज प्रयागराज में सपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया। सपा कार्यकर्ता कल से ही उनके जन्मदिन की तैयारी में जुटे हुए थे। लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने पानी में भीगते हुए पूरी रात अपने नेता के लिए झंडा लगाने का काम किया।
अखिलेश को सीएम बनाएंगे कार्यकर्ता
सपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता अखिलेश यादव के लिए उनके जन्मदिन पर उनके दीर्घायु होने की कामना की और आने वाले चुनाव के बाद प्रधानमंत्री के पद पर देखने की इच्छा जताई है। कार्यकर्ताओ ने कहा कि इस बार चुनाव में सपा कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ अपने नेता को यूपी के मुख्यमंत्री के पद पर बैठाने का काम करेगा।
Also Read
5 Jul 2024 02:35 PM
अंडरवर्ल्ड डॉन और किडनैपिंग किंग के नाम से कुख्यात बबलू श्रीवास्तव को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरी कर दिया है। बबलू के साथ उसका भांजा संकल्प भी बरी करार दिया गया है। और पढ़ें