प्रयागराज से बड़ी खबर : AIMIM ने यूपी की 7 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान, अखिलेश की मुश्किलें बढ़ेंगी!

AIMIM ने यूपी की 7 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान, अखिलेश की मुश्किलें बढ़ेंगी!
UPT | असदुद्दीन ओवैसी

Mar 01, 2024 13:06

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने यूपी की 7 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। जिसमें संभल, मुरादाबाद,अमरोहा, मेरठ जैसी सीटों पर...

Mar 01, 2024 13:06

Short Highlights
  • AIMIM ने 7 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान
  • इंडिया गठबंधन के वोटों मे सेंधमारी करेंगे और काटेंगे वोट
Prayagraj News : असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने यूपी की 7 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। जिसमें संभल, मुरादाबाद,अमरोहा, मेरठ जैसी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।  इतना ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव की संभावित सीट आजमगढ़ पर भी चुनावी मैदान प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है। साथ ही ओवैसी की पार्टी ने इंडिया गठबंधन पर सौतेले व्यवहार का आरोप भी लगाया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ओवैसी अब इंडिया गठबंधन के वोटों मे सेंधमारी करेंगे और वोट काटेंगे।
यूपी में चुनाव लड़ने का किया फैसला
देश में लोकसभा चुनाव होने में कुछ ही महीने बाकी है। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल के नेता और कार्यकर्ता पूरी जोर-शोर से तैयारी में जुट गए हैं। अब जल्द ही चुनावी तारीखों का ऐलान भी होने वाला है। ऐसे में तमाम पार्टियां के कार्यकर्ता पूरी कोशिश में लगे हैं कि कैसे भी इस बार के चुनाव में उनकी पार्टी गांव-गांव तक पहंचे और जनता का मत हासिल करने में सफल हो सके। सभी राजनीतिक पार्टी ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। इसी बीच एआईएमआईएम (AIMIM) ने भी यूपी में चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

बिहार में भी चुनावी बिगुल....
 कयास लगाया जा रहा है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने नज़र अंदाज किया तो बड़ा नुकसान हो सकता है। साथ ही सपा और कांग्रेस के गठबंधन को भी जोरदार झटका लग सकता है। ओवैसी यूपी के बाद बिहार में भी चुनावी बिगुल फूंक सकते हैं। यूपी के इन सीटों- फिरोजाबाद, बदायूं, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, मेरठ और आजमगढ़ सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि ये सभी मुस्लिम बहुल सीटें हैं।

Also Read

मृत्यु पूर्व बयान का सत्यापन जरूरी, उम्रकैद की सजा पाए पति समेत पांच बरी

5 Oct 2024 12:11 PM

प्रयागराज प्रयागराज में कोर्ट का फैसला : मृत्यु पूर्व बयान का सत्यापन जरूरी, उम्रकैद की सजा पाए पति समेत पांच बरी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दहेज हत्या में उम्रकैद की सजा पाए पति समेत पांच आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि दहेज हत्या के मामले में आरोपी को दोषी ठहराने के लिए मृत्यु के पूर्व बयान का सत्यापन करना जरूरी है। इसके... और पढ़ें