Prayagraj News : मुहर्रम पर पैतृक गांव पहुंचे भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी, कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना

मुहर्रम पर पैतृक गांव पहुंचे भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी, कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना
UPT | भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी

Jul 17, 2024 20:08

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट नेता और पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बुधवार को मुहर्रम पर जियारत करने के लिए अपने पैतृक गांव प्रतापपुर के भदारी पहुंचे...

Jul 17, 2024 20:08

Prayagraj News : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट नेता और पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बुधवार को मुहर्रम पर जियारत करने के लिए अपने पैतृक गांव प्रतापपुर के भदारी पहुंचे। इस दौरान उन्होने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी को हीरो बनाने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं ने ऐसे बहुत से उतार-चढ़ाव देखें हैं। इस दौरान उन्होंने ताजिया को कंधा भी दिया।

उत्तर प्रदेश में भाजपा और मज़बूत हो कर उभरेगी
मुहर्रम में शामिल होने आए मुख्तार अब्बास नकवी ने यूपी के घटनाक्रम पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा को हीरो बनाने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं ने ऐसे बहुत से उतार-चढ़ाव देखें हैं। जब 1999 में अटल जी की सरकार के समय इसी उत्तर प्रदेश में भाजपा 60 सीटों से घटकर 29 सीटों पर और 2004 में 29 से 10 सीटो पर रह गई थी। इसके अलावा 2009 में पार्टी को केवल 15 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था। मगर इसके बाद भाजपा ने यहां 2014 में 71 और 2019 में 65 सीटें जीतीं। 2024 में 33 सीटों के बावजूद हमारा मत प्रतिशत 44 फीसदी से अधिक रहा है। कहा कि विपक्षी सियासी सूरमाओं को निराशा ही हाथ लगेगी और उत्तर प्रदेश में भाजपा और मज़बूत हो कर उभरेगी।

कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाला गठबंधन जल्द ही अपने ही चालाकी के चक्रव्यूह से चित हो जायगा। लोकसभा में अब कांग्रेस की संख्या डबल होते ही डबल नम्बरी हो गई है। शतक के टोटे के बावजूद, शरारत के लोटे के साथ सक्रिय है। गुनाहों के गटर को गठबंधन के शटर से ढकने की कोशिश में है। इस दौरान मुख्तार अब्बास नकवी मुहर्रम के आशूरा कार्यक्रम में कर्बला जाकर ज्यारत की और कन्धा लगा कर ताजिया उठाया। 

Also Read

हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, विजेताओं ने किया पौधरोपण

14 Sep 2024 08:58 PM

प्रतापगढ़ Pratapgarh News : हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, विजेताओं ने किया पौधरोपण

दिव्य ज्योति सेवा संस्थान द्वारा राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर अवधेशपुरम् (ऐंठू) में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन... और पढ़ें