Prayagraj News : पशुपालकों का नगर निगम के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन, गायों के साथ निकाला मार्च...

पशुपालकों का नगर निगम के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन, गायों के साथ निकाला मार्च...
UPT | नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते पशुपालक।

Sep 23, 2024 16:52

साल 2025 में होने वाले महाकुंभ से पहले पशुपालकों को शहर से बाहर शिफ्ट करने के नगर निगम के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। पशुपालकों के साथ ही समाजवादी पार्टी भी पशुपालकों के साथ नगर निगम के फैसले के...

Sep 23, 2024 16:52

Short Highlights
  • नगर निगम कुत्ता पालने का लाइसेंस दे रही है और गायपालकों को बाहर किया जा रहा है।
  • पशुपालकों ने उत्पीड़न रोकने और कैटल कॉलोनी बनाकर शिफ्ट करने की मांग की।
Prayagraj News : साल 2025 में होने वाले महाकुंभ से पहले पशुपालकों को शहर से बाहर शिफ्ट करने के नगर निगम के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। पशुपालकों के साथ ही समाजवादी पार्टी भी पशुपालकों के साथ नगर निगम के फैसले के विरोध में सड़क पर उतर आई है। महाकुंभ से पहले डेयरियों को शहर से बाहर करने के नगर निगम के फैसले के खिलाफ सोमवार को पशुपालकों और सपा नेताओं ने अनूठे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। पशुपालकों ने अपने पशुओं के गले में स्लोगन लिखी तख्तियां लटकाकर मार्च निकाला। 

उत्पीड़न कर रहा नगर निगम 
पशुपालक जार्ज टाउन इलाके से डीएम कार्यालय तक विरोध प्रदर्शन करने जा रहे थे। हालांकि पहले से मुस्तैद पुलिस ने उन्हें जार्जटाउन थाने के सामने ही रोक लिया। जहां पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को पशुपालकों ने ज्ञापन सौंंपा और नगर निगम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। पशुपालकों का आरोप है कि महाकुंभ के नाम पर उन्हें शहर से बाहर किया जा रहा है। इससे उनका रोजगार प्रभावित होगा। पशुपालकों का कहना है कि उनके पूरे परिवार की आजीविका पशुपालन पर ही आधारित है। उनके मुताबिक, पशुपालन का कार्य काफी मंहगा हो गया है। दूध बेचकर लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है।

कैटल कॉलोनी बनाकर विस्थापित करें
पशुपालकों का कहना है कि खली से लेकर भूसा और चूनी चोकर सभी कुछ महंगा हो गया है। पशुपालकों का कहना है कि शहर में उनके लिए कोई जगह निर्धारित कर दी जाए या फिर कैटल कॉलोनी बनाकर उन्हें कहीं विस्थापित किया जाए। पशुपालकों का कहना है कि आएदिन नगर निगम के पशुपालन अधिकारी पशुपालकों का उत्पीड़न करते हैं। पुलिस से धमकी दिलाई जाती है और थाने में पशुपालकों को बैठाकर उनका उत्पीड़न किया जाता है। पशुपालकों का कहना है कि इसके पहले भी शहर में कुंभ और महाकुंभ जैसे आयोजन होते रहे हैं, लेकिन पशुपालकों को कभी बाहर नहीं किया गया। 

डीएम को ज्ञापन भेजा
सपा नेता संदीप यादव का कहना है कि नगर निगम कुत्ते पालने के लिए लाइसेंस दे रहा है। लेकिन, जो पशुपालक हैं उन्हें शहर से बाहर किया जा रहा है। पशुपालकों का आरोप है कि महाकुंभ में भी श्रद्धालु गोदान करते हैं। लेकिन, गोवंश के धार्मिक महत्व होने के बावजूद उन्हें शहर से बाहर किया जा रहा है। सपा नेता संदीप यादव के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन के माध्यम से पशुपालक अपनी गायें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दान देना चाहते हैं। इस मौके पर मौजूद पशुपालकों ने नगर निगम पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन भेजा है।

Also Read

अखाड़ा परिषद बनाएगा सनातन धर्म रक्षा बोर्ड, मंदिरों को सरकार से मुक्त कराएंगे... 

23 Sep 2024 05:30 PM

प्रयागराज Prayagraj News : अखाड़ा परिषद बनाएगा सनातन धर्म रक्षा बोर्ड, मंदिरों को सरकार से मुक्त कराएंगे... 

तिरुपति बालाजी मंदिर में अर्पित होने वाले प्रसादम् में जानवर की चर्बी व मछली का तेल मिलाने का मामला प्रकाश में आने के बाद संत समाज में रोष व्याप्त है। सनातन धर्मावलंबियों की भावनाएं आहत हुईं हैं। महंत रविंद्र पुरी... और पढ़ें