मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि : सपा ने आयोजित किए श्रद्धांजलि कार्यक्रम, नेताओं ने याद किए संघर्ष और योगदान

सपा ने आयोजित किए श्रद्धांजलि कार्यक्रम, नेताओं ने याद किए संघर्ष और योगदान
UPT | सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मानते सपा कार्यकर्ता

Oct 10, 2024 18:31

समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण स्व. मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय सहित जिले भर में मनाई गई।

Oct 10, 2024 18:31

Prayagraj News : प्रयागराज में समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और पद्म विभूषण से सम्मानित स्व. मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर जिले भर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सपा कार्यालय सहित कई प्रमुख स्थानों पर विभिन्न गोष्ठियां और श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं, जहां नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. मुलायम सिंह यादव के योगदान को याद किया।

मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
सपा कार्यालय में सुबह 11 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने फूल माला चढ़ाकर नेताजी को नमन किया और उनके आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम में आयोजित गोष्ठी में सपा नेताओं ने नेताजी के संघर्ष, जनहित के लिए किए गए ऐतिहासिक फैसलों और उनकी संगठनात्मक क्षमता पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने नेताजी के विभिन्न संस्मरणों को साझा करते हुए उनके संघर्षपूर्ण जीवन और साधारण किसान परिवार से निकलकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने की सराहना की।



नेताओं ने किया संघर्षों का स्मरण
वक्ताओं ने यह भी कहा कि स्व. मुलायम सिंह यादव को उनकी ईमानदार और संघर्षशील छवि के कारण "धरती पुत्र" की उपाधि दी गई थी। उन्होंने किसानों, युवाओं, बेरोजगारों, महिलाओं और व्यापारियों सहित समाज के हर वर्ग के लिए हमेशा काम किया और उनके दिल में उनके लिए विशेष स्थान रहा। उनके पदचिह्नों पर चलते हुए वर्तमान सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी विचारधारा को प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में आगे बढ़ा रहे हैं।

साधारण किसान से धरती पुत्र तक
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन और जिलाध्यक्ष यमुनापार पप्पूलाल निषाद ने की। संचालन महानगर महासचिव रविन्द्र यादव एडवोकेट ने किया। इस मौके पर गंगापार की हंडिया, प्रतापपुर, सोरांव और फाफामऊ विधानसभाओं में जगह-जगह गोष्ठियां और श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं। यमुनापार में कबड्डी प्रतियोगिता, मुंडेरा में संगम किनारे कुष्ठ आश्रम में फल वितरण और बालसन चौराहे सहित दर्जनों स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्व. नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Also Read

सपा कार्यकर्ताओं ने इंद्रजीत सरोज के घर पर किया प्रदर्शन, जताया रोष

10 Oct 2024 11:45 PM

प्रयागराज मुज्तबा सिद्धिकी को प्रत्याशी बनाने पर पार्टी में विरोध : सपा कार्यकर्ताओं ने इंद्रजीत सरोज के घर पर किया प्रदर्शन, जताया रोष

समाजवादी पार्टी ने प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए तीन बार विधायक रहे मोहम्मद मुज्तबा सिद्धिकी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। और पढ़ें