Fatehpur News : फतेहपुर सांसद नरेश उत्तम ने हाथरस घटना पर जताया दुख, बोले-सुरक्षा के नहीं थे पुख्ता इंतजाम

फतेहपुर सांसद नरेश उत्तम ने हाथरस घटना पर जताया दुख, बोले-सुरक्षा के नहीं थे पुख्ता इंतजाम
UPT | सपा सांसद नरेश उत्तम।

Jul 04, 2024 20:00

फतेहपुर से सपा सांसद नरेश उत्तम ने हाथरस घटना पर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि हाथरस में सत्संग के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे। जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया।

Jul 04, 2024 20:00

Fatehpur News : यूपी के हाथरस में सत्संग खत्म होने बाद मची भगदड़ में 121 निर्दोष लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद यूपी सरकार एक्शन में आ गई। वहीं, विपक्ष सरकार पर हमलावर है। हाथरस की घटना पर फतेहपुर से सपा सांसद नरेश उत्तम ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं नहीं किए गए थे।

सपा सांसद नरेश उत्तर ने कहा कि फतेहपुर की महान जनता का धन्यवाद करते हैं। लोकसभा के चुनाव में फतेहपुर की जनता ने चुनाव जिताया। उनका मैं और अपनी पार्टी की तरफ से आभार व्यक्त करता हूं। जिस तरीके से इस प्रदेश के अंदर कानून व्यवस्था है। वह कानून व्यवस्था दिखाती है कि अभी हाथरस की घटना हुई। सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे, इस हादसे में 121 लोग मारे गए।

सरकार को घेरा
उन्होंने कहा कि करप्शन के नाम पर कई उदाहरण हैं। चाहे वह अयोध्या का मामला हो या फिर मथुरा का हो। नवनिर्मित टंकी गिरी जा रही हैं, सड़के ध्वस्त हो रही हैं। इससे जाहिर होता है कि सरकार का ध्यान विकास पर नहीं है। लोकसभा के अंदर भी प्रधानमंत्री, सपा नेता और नेता प्रतिपक्ष ने इस हदय विदारक घटना पर दुख व्यक्त किया है।

उपचुनाव की तैयारी
दुखी परिवारों की ज्यादा से ज्यादा मदद करने की बात हमारे नेता अखिलेश यादव ने कही है। इस दौरान नरेश उत्तम ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक सपा जल्द ही विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुटने वाली है। 

Also Read

एक महीने में छठवीं बार युवक को सांप ने डंसा, हर हफ्ते बना रहा शिकार, पहले मौसी और अब चाचा घर पीछा करते पहुंचा

7 Jul 2024 05:54 PM

फतेहपुर Fatehpur News : एक महीने में छठवीं बार युवक को सांप ने डंसा, हर हफ्ते बना रहा शिकार, पहले मौसी और अब चाचा घर पीछा करते पहुंचा

मलवां थाना क्षेत्र स्थित सौरा गांव निवासी विकास दुबे (24 वर्ष) को पहली बार सांप ने दो जून की रात लगभग 9 बजे बिस्तर से उतरते वक्त डंस लिया था। परिजनों ने विकास दुबे को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। और पढ़ें