Fatehpur News : नशे में धुत दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बैरंग लौटी बारात

नशे में धुत दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बैरंग लौटी बारात
UPT | Fatehpur News

Feb 02, 2024 18:55

यूपी के फतेहपुर जिले से सामनेआई खबर में एक दूल्हे को नशे में धुत देखकर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। जहां नशे में धुत दूल्हा अगवानी के बाद अपनी गाड़ी से उतर ही नहीं पाया। पढ़िए पूरी खबर।

Feb 02, 2024 18:55

Short Highlights
  • रात भर नशे की हालत में सोता रहा दुल्हा
  • बारात को बनाया गया बंधक, शादी में खर्च रुपये की मांग
  • मौके पर पहुंची पुलिस ने शांत कराया मामला
 Fatehpur News : यूपी के फतेहपुर जिले से सामनेआई खबर में एक दूल्हे को नशे में धुत देखकर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। जहां नशे में धुत दूल्हा अगवानी के बाद अपनी गाड़ी से उतर ही नहीं पाया। जिसे किसी तरह बारातियों ने गाड़ी से उतारकर चारपाई पर लिटा दिया। वहीं दूल्हे की यह हालत देख उसके साथ आए बाराती भी वापस लौट गए और दुल्हा राजा रातभर आराम फरमाता रहा। सुबह होने पर दुल्हन के पिता ने दूल्हे को बंधक बनाते हुए शादी में खर्च हुए रुपये वापस करने की मांग की। जिसके बाद इस मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में शादी ना करने की बात पर समझौता हुआ। वहीं दुल्हा बिना दुल्हन लिए ही घर वापस लौट गया।
 

यह  है पूरा मामला
फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के दरौली से एक बारात थरियांव थाना क्षेत्र के सेमरईया गांव आई थी । बारात आने तक सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा और अगवानी के दौरान बारातियों ने भोजपुरी गाने पर जमकर डांस किया। जैसे ही बारात दुल्हन के दरवाजे पहुंची तो दूल्हे को कार से उतारने गए लड़की पक्ष के लोगों ने देखा की दुल्हा पूरी तरह नशे में धुत है। उसकी स्थिति कार से उतरने लायक भी नहीं है। जिसके बाद पूरी बारात में दूल्हे की स्थिति चर्चा का विषय बन गया और दुल्हन ने नशे में धुत दूल्हे की स्थिति जानने के बाद शादी करने से इंकार कर दिया। इसके साथ ही वहां मौजूद बारातियों ने दूल्हे को किसी तरह गाड़ी से उतारकर चारपाई पर लिटा दिया। जहां दूल्हा रातभर आराम की नींद लेता रहा। वहीं सुबह होने पर लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे को बंधक बनाते हुए शादी में खर्च हुए रुपए की मांग की।

बैरंग लौटी बारात
बताया गया  कि मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने इस शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद दूल्हे को बिना दुल्हन लिए बैरंग लौटना पड़ा। आरोप है की दूल्हा ना तो जयमाला के लिए उठा और ना ही उसने कुछ कार्यक्रम में भाग लिया। जिसको लेकर दुल्हन पक्ष में काफी गुस्सा पनप गया। इसके चलते दुल्हन ने पहले ही शादी से इंकार कर दिया था, वहीं परिजनों ने भी ऐसे दूल्हे से शादी ना करने की बात ठान ली। दूल्हे पक्ष को बंधक बनाते हुए खर्च हुए रुपये लौटाने की बात पर समझाैता हो गया।

Also Read

ननिहाल से घर लौट रहे दो किशोर हुए लापता, अनहोनी की आशंका से चिंतित हुए परिजन

7 Jul 2024 07:01 PM

प्रतापगढ़ Pratapgarh News : ननिहाल से घर लौट रहे दो किशोर हुए लापता, अनहोनी की आशंका से चिंतित हुए परिजन

प्रतापगढ़ में बाघराय थाना क्षेत्र से दो बच्चों के गायब होने का मामला सामने आया है। ननिहाल गए दो किशोर बस से घर लौटते समय अचानक लापता हो गए... और पढ़ें