फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में करेंगे अपील : पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया हुए जेल से रिहा, जवाहर पंडित हत्याकांड में हुई थी उम्रकैद

पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया हुए जेल से रिहा, जवाहर पंडित हत्याकांड में हुई थी उम्रकैद
UPT | उदयभान करवरिया और उनकी पत्नी नीलम करवरिया

Jul 25, 2024 19:31

पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया आज सुबह जेल से रिहा कर दिए गए। नैनी सेंट्रल जेल में जनवरी 2014 से आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। रिहाई के समय उनकी पत्नी पूर्व भाजपा विधायक नीलम करवरिया के साथ उनके बेटा और बेटी मौजूद…

Jul 25, 2024 19:31

Short Highlights
  • सपा के पूर्व विधायक जवाहर यादव उर्फ जवाहर पंडित की दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया गया था।
  • उस समय इलाहाबाद में ऐसा पहली बार ऐसा हुआ था, जब इलाहाबाद में एके-47 तड़तड़ाई थी।
  • विजमा यादव का कहना है कि उदयभान करवरिया की हुई रिहाई को न्यायालय में चुनौती दूंगी।
Prayagraj News : पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया आज गुरुवार को सुबह जेल से रिहा कर दिए गए। नैनी सेंट्रल जेल में जनवरी 2014 से आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। रिहाई के समय उनकी पत्नी पूर्व भाजपा विधायक नीलम करवरिया व अन्य समर्थक भी जेल के बाहर मौजूद थे। राज्य सरकार ने अच्छे चाल चलन की वजह से समय पूर्व उनकी रिहाई का आदेश दिया है। यह आदेश 19 जुलाई को जारी हुआ था।

प्रयागराज मंडल की राजनीति में बड़े ब्राह्मण चेहरे के रूप में पहचान
कागजी खानापूर्ति में पांच दिन और लग गया। प्रयागराज मंडल की राजनीति में बड़े ब्राह्मण चेहरे के रूप में पहचान रखने वाले पूर्व विधायक उदयभान करवरिया और उनके भाइयों, बड़े भाई पूर्व बसपा सांसद कपिल मुनि करवरिया तथा छोटे भाई पूर्व एमएलसी सूरजभान करवरिया के अलावा रिश्तेदार रामचंद्र त्रिपाठी (कल्लू) को झुंसी से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक जवाहर यादव उर्फ जवाहर पंडित हत्याकांड में उम्र कैद मिली थी।

जवाहर की 13 अगस्त 1996 में सिविल लाइंस क्षेत्र में गोली मार कर हत्या की गई थी
जवाहर की 13 अगस्त 1996 में सिविल लाइंस क्षेत्र में गोली मार कर हत्या की गई थी। भाजपा के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया की रिहाई से तमाम राजनीतिक समीकरण बदलेंगे। उनकी पहचान ब्राह्मण चेहरे के रूप में होती है। भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में उसका फायदा उठाना चाहेगी। भाजपा से राजनीति की शुरुआत करने वाले उदयभान पहले प्रयास में सफल हो गए थे।
 
2014 में जारी हुआ वारंट, न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
13 अगस्त, 1996 को सिविल लाइंस में सपा के पूर्व विधायक जवाहर यादव उर्फ जवाहर पंडित की दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया गया था। पहली बार ऐसा हुआ था, जब इलाहाबाद में एके-47 तड़तड़ाई थी।
 
तीनों भाइयों सहित चार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी
उदयभान ने वर्ष 2014 में न्यायालय में तब आत्मसमर्पण किया था, जब उनके खिलाफ वारंट जारी हो गया था। अदालत ने चार नवंबर 2019 को तीनों भाइयों सहित चार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। करवरिया परिवार और पूर्व विधायक जवाहर यादव उर्फ जवाहर पंडित के बीच बालू के ठेकों पर वर्चस्व को लेकर अदावत शुरू हुई थी। वहीं विधायक व जवाहर पंडित की पत्नी विजमा यादव का कहना है कि उदयभान करवरिया की हुई रिहाई को न्यायालय में चुनौती दूंगी।

Also Read

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

7 Sep 2024 06:41 PM

प्रयागराज बुलडोजर से घर की बाउंड्री तोड़ने का आरोप : पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

प्रयागराज में एक नेता की ओर से बुलडोजर से एक घर की बाउंड्री वॉल गिराने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। और पढ़ें