Prayagraj News : दिग्विजय ने ईवीएम और आयोग पर सवाल खड़े किए, बोले- हिंदू मुस्लिम करते हैं मोदी ...

दिग्विजय ने ईवीएम और आयोग पर सवाल खड़े किए, बोले- हिंदू मुस्लिम करते हैं मोदी ...
UPT | मीडिया से बात करते पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह।

May 16, 2024 14:50

प्रयागराज पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि पूरे देश में बदलाव की बयार बह रही है। उन्होंने एनडीए के 400 पार के नारे को नकारते हुए कहा कि पूरे देश में...

May 16, 2024 14:50

Short Highlights
  • दिग्विजय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान का समर्थन किया।
  • दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी प्राइम मिनिस्टर मैटेरियल हैं।
  • दिग्विजय का दावा, अमेठी और रायबरेली दोनों सीटों पर कांग्रेस जीत रही है।

 

Prayagraj News : प्रयागराज पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि पूरे देश में बदलाव की बयार बह रही है। उन्होंने एनडीए के 400 पार के नारे को नकारते हुए कहा कि पूरे देश में इंडिया गठबंधन के पक्ष में माहौल तैयार हो रहा है। दिग्विजय सिंह ने रायबरेली में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दिए गए उस बयान का भी समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को इंडिया गठबंधन की ओर से प्राइम मिनिस्टर कैंडिडेट बताया है। उन्होंने कहा कि यह जनभावना है। राहुल गांधी को प्राइम मिनिस्टर कैंडिडेट बताने पर इंडिया गठबंधन पर किसी तरह के असर पड़ने की बातों से इंकार करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की जीत के बाद सभी दल बैठकर यह तय करेंगे। हालांकि दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि राहुल गांधी प्राइम मिनिस्टर मैटेरियल हैं।

मोदी ने पूरा नहीं किया कोई भी वादा
दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि देश में महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। लेकिन, प्रधानमंत्री मोदी इन मुद्दों पर बात तक नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी ने जनता से किया अपना कोई वादा पूरा नहीं किया है। जिसको लेकर लोगों में इस बात की सुगबुगाहट है कि एनडीए की सरकार नहीं बन रही है। दिग्विजय सिंह के दावे के मुताबिक, इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री कौन होगा, यह भी तय हो जाएगा। जिस तरह से 2004 में यूपीए में शामिल दलों ने डॉ. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री चुना था। उसी तर्ज पर इंडिया गठबंधन के सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री पद का भी चयन किया जाएगा। दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि अमेठी और रायबरेली दोनों सीटों पर कांग्रेस जीत रही है। रायबरेली सीट पर सोनिया गांधी लगातार जीतती आ रहीं थीं और इस बार राहुल गांधी रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे।
 
हिन्दू मुसलमान के अलावा मोदी ने कुछ नहीं किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिंदू और मुसलमान न करने के बयान पर कहा कि यह हंसने लायक बात है। उन्होंने जीवन में हिंदू मुसलमान के अलावा कुछ भी नहीं किया है। 500 वर्षों बाद अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर के लोकार्पण और प्राण प्रतिष्ठा का लोकसभा चुनाव पर असर को लेकर पूछे गए सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा है कि प्रयागराज में पंडितों और ज्ञानियों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने अयोध्या मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपूर्ण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा नहीं होती है। जब प्राण प्रतिष्ठा होती है तो यजमान जोड़े में बैठता है। लेकिन, प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसा नहीं किया। ऐसा यजमान होना चाहिए था, जो जोड़े में हो। अरविंद केजरीवाल के इस बयान पर कि अगर एनडीए जीतता है तो अमित शाह प्रधानमंत्री बनेंगे, के जवाब में कहा कि इस पर उनसे ही प्रतिक्रिया लेनी चाहिए। 

चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से लोकसभा चुनाव में ईवीएम और निर्वाचन आयोग पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि निर्वाचन आयोग 28 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मुलाकात का समय तक नहीं दे रहा है। इस बात से ही निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। विपक्ष सुप्रीम कोर्ट को ईवीएम के बाबत अपनी बातें क्यों नहीं समझ पा रहा है, इसके जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा कि कुछ बातें समझाई गई हैं और उसके तहत सुप्रीम कोर्ट ने सिंबल लोडिंग यूनिट को चुनाव याचिका की तारीख पूरी होने तक सुरक्षित रखने का भी आदेश दिया है। दिग्विजय सिंह ने बीजेपी के 400 पार के दावे को नकारते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन कितनी सीटें जीतेगा, यह कहना मुश्किल है, लेकिन जनता बदलाव का मन बना चुकी है। दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर एक बार फिर से सवाल खड़े करते हुए कहा है ईवीएम का बटन दबाने पर वोट कहां जाता है यह पता नहीं चलता है। इसलिए मैं 2003 से ईवीएम का लगातार विरोध कर रहा हूं। दिग्विजय सिंह ने 1984 के बाद इलाहाबाद सीट पर कांग्रेस के न जीतने के सवाल पर कहा कि इस बार जनता मन बन चुकी है और कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह को मैं अपने दोनों हाथों से आशीर्वाद दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि उज्ज्वल रमण सिंह युवा योग्य और अनुभवी हैं। इसलिए निश्चित तौर पर इलाहाबाद संसदीय सीट पर जीत दर्ज करेंगे।

Also Read

ब्लैकलिस्टिंग में न्याय के सिद्धांतों का पालन अनिवार्य, राज्य संस्थाओं को निष्पक्षता और तर्कसंगतता बरतने का निर्देश

27 Jul 2024 02:51 PM

प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला : ब्लैकलिस्टिंग में न्याय के सिद्धांतों का पालन अनिवार्य, राज्य संस्थाओं को निष्पक्षता और तर्कसंगतता बरतने का निर्देश

न्यायमूर्ति शेखर बी. सराफ और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि न्यायालयों को रिट क्षेत्राधिकार का प्रयोग करते समय ब्लैकलिस्टिंग आदेशों की जांच करने का अधिकार... और पढ़ें