Prayagraj News : उदयभान करवरिया की रिहाई पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, सपा विधायक विजमा यादव ने दी है चुनौती

उदयभान करवरिया की रिहाई पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, सपा विधायक विजमा यादव ने दी है चुनौती
UPT | विजमा यादव और उदयभान करवरिया

Sep 01, 2024 13:43

पूर्व विधायक उदयभान करवरिया की रिहाई के खिलाफ सपा विधायक विजमा यादव ने हाई कोर्ट में दाखिल की याचिका। हाई कोर्ट ने सरकार से किया जवाब तलब।

Sep 01, 2024 13:43

Short Highlights
  • उदयभान करवरिया समेत चार लोगों को सश्रम उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी 
  • उदयभान करवरिया के अच्छे आचरण की वजह से समय से पहले रिहाई कर दी 
Prayagraj News : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक जवाहर पंडित हत्याकांड में राज्यपाल के आदेश पर उम्रकैद से समय पूर्व रिहा हुए भाजपा के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया और सरकार को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब तलब किया है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता और न्यायमूर्ति सुरेंद्र सिंह की अदालत ने जवाहर पंडित की पत्नी और सपा विधायक विजमा यादव की याचिका पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम प्रकाश यादव और अभिषेक यादव को सुनकर दिया है।

क्या था आरोप पूर्व विधायक उदयभान पर
पूर्व विधायक उदयभान करवरिया विधायक विजमा के पति जवाहर यादव उर्फ जवाहर पंडित समेत चार लोगों की सरेराह हत्या के दोषी पाए गए थे। इस मामले में उदयभान करवरिया को राज्यपाल की ओर से समय पूर्व रिहाई दे दी गई थी। राज्यपाल के इस दिए गए आदेश को सपा विधायक विजमा यादव ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उनका कहना है, उदयभान करवरिया उनके पति के साथ अन्य चार हत्याओं के दोषी पाए गए थे। जिसमें उनको उम्र कैद की सज़ा मिली थी। लेकिन उदयभान करवरिया को समय से पहले ही कैसे रिहा कर दिया गया।

1996 में हुई थी विधायक जवाहर पंडित की हत्या 
13 अगस्त 1996 को सिविल लाइंस में सरेराह सपा के पूर्व विधायक जवाहर यादव उर्फ जवाहर पंडित और उनके तीन साथियों पर एके 47 से गोलियां बरसा कर निर्मम हत्या की गई थी। जवाहर पंडित के भाई सुलाकी यादव की तहरीर पर उदयभान करवरिया, बसपा के पूर्व सांसद कपिलमुनि करवरिया, श्याम नारायण करवरिया और रामचंद्र त्रिपाठी को इस हत्याकांड का आरोपी बनाया गया। चार नवंबर 2019 को इसमें फैसला आया। चारों दोषियों को सश्रम उम्रकैद और 7.20 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद से करवरिया बंधु जेल की सलाखों में कैद चल रहे थे। हालांकि, उदयभान एक बार पैरोल पर बाहर भी आया था। लेकिन, समय पूरा होने के बाद फिर जेल जाना पड़ा था।

Also Read

यूपी सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में सजा बढ़ाए जाने को लेकर दाखिल की अपील

18 Sep 2024 07:27 PM

प्रयागराज सपा नेता इरफान सोलंकी की बढ़ीं मुश्किलें : यूपी सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में सजा बढ़ाए जाने को लेकर दाखिल की अपील

इस मामले में इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान पर कानपुर की डिफेंस कॉलोनी में नजीर फातिमा के घर में आगजनी करने का आरोप है। कानपुर की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने इस वर्ष 7 जून को उन्हें और उनके चार अन्य सहयोगियों को दोषी ठहराया था... और पढ़ें