Prayagraj News : चिराग पासवान पर अभद्र टिप्पणी, फेसबुक यूजर पर कार्रवाई, जानें पूरा मामला...

चिराग पासवान पर अभद्र टिप्पणी, फेसबुक यूजर पर कार्रवाई, जानें पूरा मामला...
UPT | केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान

Jul 02, 2024 15:00

केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान के बारे में फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर प्रयागराज के कर्नलगंज थाने में संबंधित अकाउंट संचालक पर केस दर्ज कर लिया गया।

Jul 02, 2024 15:00

Short Highlights
  • चिराग पासवान पर फेसबुक पर जातिगत टिप्पणी करने का मामला।
  • फेसबुक पर संदीप अंबेडकर नाम का यूजर अभद्र कमेंट कर रहा है।
  • कर्नलगंज पुलिस ने मानहानि, धमकी देने का केस दर्ज किया है।
Prayagraj News : केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बारे में फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर प्रयागराज के कर्नलगंज थाने में अकाउंट संचालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

क्या है पूरा मामला
करछना के कुलमाई के रहने वाले आशीष पासवान ने पुलिस को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बारे में फेसबुक पर संदीप अंबेडकर नाम का यूजर अभद्र कमेंट कर रहा है। उनके बारे में तमाम अनर्गल बातें लिख रहा है और जातिगत टिप्पणियां भी कर रहा है। वादी आशीष पासवान का कहना है कि केंद्रीय मंत्री की छवि धूमिल करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। उनकी तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने मानहानि, धमकी देने व आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। 

पुलिस को आरोपी की तलाश
एसीपी राजीव कुमार यादव ने बताया कि आरोपी के बारे में पता चला है कि वह फूलपुर का रहने वाला है। फिलहाल, उसने अपने फेसबुक अकाउंट से संबधित पोस्ट डिलीट कर दी है। उसकी तलाश की जा रही है।

Also Read

5 हजार का डीजल भराकर हुआ फरार, देखते रह गए पेट्रोल पंप कर्मचारी

5 Jul 2024 02:55 PM

कौशांबी कार सवार का गजब कारनामा : 5 हजार का डीजल भराकर हुआ फरार, देखते रह गए पेट्रोल पंप कर्मचारी

उत्तर प्रदेश के कौशांबी से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। कार सवार युवक सरेआम डीजल की चोरी कर फरार हो गया... और पढ़ें