स्ट्रांग रूम पहुंचे भाजपा सांसद : सपा ने शिकायत पत्र में लगाया आरोप, डीएम की आई प्रतिक्रिया

सपा ने शिकायत पत्र में लगाया आरोप, डीएम की आई प्रतिक्रिया
UPT | स्ट्रांग रूम पहुंचे भाजपा सांसद

May 24, 2024 16:41

कौशांबी में भाजपा सासंद पर स्ट्रॉन्ग रूम में जाने का आरोप है। सपा जिलाध्यक्ष ने शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त समेत अन्य अफसरों को पत्र भेजकर मामले की शिकायत की है...

May 24, 2024 16:41

Kaushambi News : लोकसभा चुनाव अंतिम चरण की तरफ बढ़ रहे हैं। इसी बीच कौशांबी से एक मामला सामने आया है जिसमें भाजपा सासंद पर स्ट्रॉन्ग रूम में जाने का आरोप है। सपा जिलाध्यक्ष ने शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त समेत अन्य अफसरों को पत्र भेजकर मामले की शिकायत की है। कौशांबी में बीती 20 मई को मतदान संपन्न हुआ है।

भाजपा प्रत्याशी स्ट्रांग रूम के अंदर गए
कौशांबी में भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा सांसद विनोद सोनकर पर स्ट्रॉन्ग रूम में जाने का आरोप लगा है। सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव का कहना है कि भाजपा प्रत्याशी बुधवार शाम करीब चार बजे अपने कई समर्थकों और वाहनों के काफिले के साथ ओसा मंडी समिति पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद वह स्ट्रांग रूम के अंदर गए जो नियमों के खिलाफ है। उन्होंने निर्वाचन आयोग के आदेशों और नियमों का उल्लंघन किया है। इस दौरान वहां पर तैनात कर्मचारियों ने भी उचित जांच नहीं की।

मामले की शिकायत दर्ज कराई
सपा जिलाध्यक्ष द्वारा मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त, मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश, प्रेषक और जिला निर्वाचन अधिकारी को फैक्स के माध्यम से पत्र भेजा। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ के स्ट्रॉन्ग रूम जाकर भी निर्वाचन आयोग के आदेशों और नियमों का उल्लंघन किया गया है।

डीएम ने आरोपों को निराधार बताया
इस पूरे मामले में डीएम ने सपा जिलाध्यक्ष के आरोपों को निराधार बताया है। बताया कि ओसा मंडी स्ट्रांग रूम में कोई भी गाड़ी नहीं गई, BJP प्रत्याशी मॉनिटर स्क्रीन तक गए थे। स्ट्रांग रूम के 100 मीटर पहले स्क्रीन लगी है, डिप्टी DEO, ARO मंझनपुर भी मौके पर थे। डीएम ने सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव का आरोपों को निराधार बताया।

Also Read

मौसम विभाग की चेतावनी, यूपी समेत 19 राज्यों में अगले 4 दिन भारी बारिश... 

1 Jul 2024 10:52 AM

प्रयागराज Prayagraj News : मौसम विभाग की चेतावनी, यूपी समेत 19 राज्यों में अगले 4 दिन भारी बारिश... 

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार रविवार देर रात से ही कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कहा था कि देश के अधिकतर राज्यों तक मानसून पहुंच चुका है। जिसको लेकर... और पढ़ें