कौशाम्बी से बड़ी खबर : पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 10 से अधिक घायल

पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 10 से अधिक घायल
UPT | मौके पर पहुंची पुलिस

Feb 25, 2024 15:21

कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी पुलिस चौकी के पास रविवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में सुबह लगभग 12 बजे ब्लास्ट हो गया। इस दौरान फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।

Feb 25, 2024 15:21

कौशाम्बी न्यूज : कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी पुलिस चौकी के पास रविवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में सुबह लगभग 12 बजे ब्लास्ट हो गया। इस दौरान फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। बताया गया है कि घटना के समय फैक्ट्री में 15 से 20 लोग काम कर रहे थे। तेज विस्फोट और भीषण आग के कारण मौके पर हड़कंप मच गया। कई किलोमीटर दूर तक धूंआ और पटाखों के  टुकड़े उड़ते नजर आए। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे में 5 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

5 लोगों के मरने की सूचना 
बताया गया है कि हादसे के दौरान फैक्ट्री में 15 से 20 लोग काम कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से फैक्ट्री में काम कर रहे 10 से अधिक लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में पहुंचाया है। एसपी कौशांबी ब्रजेश श्रीवास्तव के अनुसार हादसे में कुछ लोगों की मौत हो हुई है और बाकि घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया है। मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। एक मृतक 30 वर्षीय शिव नारायण  पुत्र भोलानाथ की अभी तक पहचान हो पाई है। इसके अलावा घायल बबलू पटेल, दीना पटेल, अशोक पटेल, कौशल अली और शराफत अली को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य में जुट गया। इस दौरान स्थानीय लोग भी पुलिस टीम की मदद में जुटे हुए है। आशंका है कि इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है । बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री लाइसेंस से चल रही थी फैक्ट्री और आबादी से भी काफी दूर है। अभी भी फैक्ट्री में कई लोगो के फंसे होने की आशंका हैं। घटना के बाद स्थानीय नेताओं की भीड़ जुट गई है। पूर्व विधायक संजय गुप्ता, कैलाशचंद्र केसरवानी सहित आदि नेता पहुंच गए हैं। 

Also Read

5 हजार का डीजल भराकर हुआ फरार, देखते रह गए पेट्रोल पंप कर्मचारी

5 Jul 2024 02:55 PM

कौशांबी कार सवार का गजब कारनामा : 5 हजार का डीजल भराकर हुआ फरार, देखते रह गए पेट्रोल पंप कर्मचारी

उत्तर प्रदेश के कौशांबी से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। कार सवार युवक सरेआम डीजल की चोरी कर फरार हो गया... और पढ़ें