प्रयागराज पुलिस की बड़ी कामयाबी :  400 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड 'अभिषेक द्विवेदी' गिरफ्तार, पानीपत से पुलिस ने किया अरेस्ट

 400 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड 'अभिषेक द्विवेदी' गिरफ्तार, पानीपत से पुलिस ने किया अरेस्ट
UPT | अभिषेक द्विवेदी

Jul 21, 2024 19:53

अभिषेक द्विवेदी को पानीपत से गिरफ्तार किया गया। उसे शरण देने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों को जल्द ही प्रयागराज लाया जाएगा।अभिषेक के खिलाफ धोखाधड़ी...

Jul 21, 2024 19:53

Prayagraj News : प्रयागराज पुलिस ने रविवार को एक बड़ी सफलता हासिल की जब उन्होंने 400 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी अभिषेक द्विवेदी को हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी प्रॉपर्टी और शेयर में निवेश के नाम पर की गई बड़ी धोखाधड़ी के मामले में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अभिषेक द्विवेदी को पानीपत से गिरफ्तार किया गया। उसे शरण देने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों को जल्द ही प्रयागराज लाया जाएगा।अभिषेक के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी सहित विभिन्न मामलों में मुकदमा दर्ज है। अभिषेक की पत्नी निहारिका द्विवेदी अभी भी फरार है।

6 जून को शिवकुटी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। अब तक कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अभिषेक, निहारिका की मां निरुपमा और निहारिका का ड्राइवर। 

कंपनी का इतिहास
  • निहारिका वेंचर्स एंड डेवलपर्स की शुरुआत 2020 में हुई।
  • पहला ऑफिस सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर के पास किराये पर था।
  • बाद में ऑफिस सिविल लाइंस स्थित लैंडमार्क में शिफ्ट किया गया।
  • छह महीने पहले ही नए ऑफिस में काम शुरू हुआ था।
संपत्तियों का विवरण
आरोपियों के नाम पर कुल 14 संपत्तियां मिली हैं। 
  • गोविंदपुर में एक घर
  • अलकनंदा में तीन अपार्टमेंट
  • सिविल लाइंस में दो संपत्तियां
  • नैनी में तीन फ्लैट
  • झूंसी में दो फ्लैट
  • लखनऊ में एक घर
  • मिर्जापुर में एक प्लॉट
  • नोएडा में एक फ्लैट
ये संपत्तियां ओमप्रकाश, निहारिका, अभिषेक और उसके भाई के नाम पर हैं। पुलिस अभी भी निहारिका द्विवेदी की तलाश कर रही है और जांच जारी है। यह मामला उत्तर प्रदेश में हाल के वर्षों में सामने आए सबसे बड़े आर्थिक अपराधों में से एक है, जिसने कई निवेशकों को प्रभावित किया है।

Also Read

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

7 Sep 2024 06:41 PM

प्रयागराज बुलडोजर से घर की बाउंड्री तोड़ने का आरोप : पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

प्रयागराज में एक नेता की ओर से बुलडोजर से एक घर की बाउंड्री वॉल गिराने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। और पढ़ें