इस अवसर पर आज मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ के परिसर में डॉक्टर सौभाग्य सीएमएस मेडिकल कॉलेज ने अपने संबोधन में कहा आप सभी ईएमटी स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आपके द्वारा निष्ठा, मेहनत…
Pratapgarh News : सराहनीय काम करने के लिए ईएमटी दिवस पर नवाजे गए ये लोग
Apr 02, 2024 18:17
Apr 02, 2024 18:17
इस अवसर पर आज मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ के परिसर में डॉक्टर सौभाग्य सीएमएस मेडिकल कॉलेज ने अपने संबोधन में कहा आप सभी ईएमटी स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आपके द्वारा निष्ठा, मेहनत, ईमानदारी और समर्पण भाव के साथ दी जा रही सेवाओं के लिए आप बधाई के पात्र हैं। संकट के समय में महत्वपूर्ण चिकित्सा देखभाल प्रदान करने और जीवन बचाने की आपकी प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है।
ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज को सभी ईएमटी साथियों पर गर्व
आपके नि:स्वार्थ सेवा भाव का ही परिणाम है कि आप सबके माध्यम से अब तक उत्तर प्रदेश में *108* में लगभग 2.90 करोड़ एवं 102 सेवा में 7.90 करोड़ से अधिक लोगों को सेवाएं देते हुए उनकी जिंदगियां बचाई जा सकी हैं। ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज को आप सभी ईएमटी साथियों पर गर्व है। हम इस अवसर पर 108 के नोडल डिप्टी सीएमओ डॉक्टर राजेश ने कहां की आप सभी ईएमटी साथी आगे भी जरूरतमंद लोगों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव के साथ आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करते रहेंगे।
इस अवसर पर सराहनीय काम करने के लिए निम्नलिखित ईएमटी को पुरस्कार से सम्मानित किया गया एटम सिंह ,राम मोहन, नयाज हसन, कैलाश सरोज, अनिल कुमार , संतोष, मोहित ,अरविंद गोस्वामी, आशीष उपाध्याय नीरज कुमार आदि सम्मिलित थे।
Also Read
22 Jan 2025 10:58 AM
श्रीराम बैंक एक ऐसा अनोखा वित्तीय संस्थान है जो पारंपरिक बैंकिंग सेवाओं से परे है। यहां पैसे का लेन-देन नहीं होता, बल्कि श्रद्धालुओं को प्रभु राम का नाम लिखने का ऋण दिया जाता है। और पढ़ें