Pratapgarh News : जयंती पर याद किए गए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, बीजेपी नेताओं ने कही ये बात...

जयंती पर याद किए गए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, बीजेपी नेताओं ने कही ये बात...
UPT | श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपा नेता।

Jul 06, 2024 18:04

प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर चिलबिला चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव...

Jul 06, 2024 18:04

Pratapgarh News : प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर चिलबिला चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव और सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। भारतीय जनता पार्टी प्रतापगढ़ द्वारा 30 मंडल के 1900 बूथों पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके द्वारा देश हित में किए गए कार्यों को याद किया गया।

जनसंघ के संस्थापक थे श्यामा प्रसाद
जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे। जनसंघ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पूर्ववर्ती संगठन था। वह जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल के सदस्य थे, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू के साथ अपने मतभेदों के कारण उन्होंने पद छोड़ दिया और फिर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के समर्थन से जनसंघ का गठन किया था। जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तारी के बाद, 1953 में मुखर्जी की मृत्यु हो गई थी। 

कार्यक्रम में ये भी रहे मौजूद
सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि श्यामा प्रसाद ने कश्मीर को लेकर एक नारा दिया था, “नहीं चलेगा एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान।” प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 को समाप्त करके श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश सिंह, जिला मंत्री राम आसरे पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ला, जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी, संतोष मिश्र, कृष्ण कांत मिश्र, साधु दुबे, चंद्र प्रकाश पाल, विनोद शर्मा, पंकज मिश्र, पंकज सिंह, आलोक गर्ग, विक्रम सिंह, श्याम सुन्दर टाऊ, सुनील दुबे आदि उपस्थित रहे। 

Also Read

बैंक मैनेजर ने कस्टमर के खाते से उड़ाई रकम, व्यापारी के भरोसे का उठाया फायदा... 

5 Oct 2024 10:17 AM

प्रयागराज Prayagraj News : बैंक मैनेजर ने कस्टमर के खाते से उड़ाई रकम, व्यापारी के भरोसे का उठाया फायदा... 

अगर आप अपनी चेक बुक के प्रति लापरवाह हैं तो किसी दिन आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। प्रयागराज के गंगानगर के डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने आज ऐसा ही खुलासा किया है। मामला चौंकाने वाला तो... और पढ़ें