जिला कारागार में जिला जज द्वारा पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान वहां पर रखी हुई पुस्तकों का अवलोकन भी किया। महिला बैरक कक्ष का निरीक्षण कर विचाराधीन महिला बंदियों से जानकारी प्राप्त की।
Pratapgarh News : जनपद न्यायाधीश और डीएम ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, पुस्तकालय का किया उद्घाटन
Mar 28, 2024 00:28
Mar 28, 2024 00:28
जिला कारागार में जिला जज द्वारा पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान वहां पर रखी हुई पुस्तकों का अवलोकन भी किया। महिला बैरक कक्ष का निरीक्षण कर विचाराधीन महिला बंदियों से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर बालचक्र के निरीक्षण में निरूद्ध किशोर बंदियों से मिलकर उनके अपराध और उनकी आयु के संबंध में जानकारी ली। अफसरों ने जेल के किचन का भी निरीक्षण किया। साथ ही वहां पर बन रही रोटियां, चावल, दाल, सब्जी की गुणवत्ता को देखा गया। डीएम और एसपी ने बंदियों से गणित के कुछ प्रश्नों के उत्तर की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद बैरक-1 व बैरक-2 का भी निरीक्षण किया गया एवं कैदियों से घटना के संबंध में जानकारी ली गयी। जिला कारागार के निरीक्षण में किसी बंदी के पास कोई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद नहीं हुई। इस दौरान जेल अधिकारी उपस्थित रहे।
Also Read
18 Sep 2024 07:27 PM
इस मामले में इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान पर कानपुर की डिफेंस कॉलोनी में नजीर फातिमा के घर में आगजनी करने का आरोप है। कानपुर की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने इस वर्ष 7 जून को उन्हें और उनके चार अन्य सहयोगियों को दोषी ठहराया था... और पढ़ें