Pratapgarh News : कुंडा में आस्था एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रंगों का पर्व होली

कुंडा में आस्था एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रंगों का पर्व होली
UPT | होली खेलते लोग

Mar 27, 2024 16:24

अलग-अलग प्रमुख स्थानों पर लोगों ने डीजे की धुन पर होली के गानों पर जमकर नाचते गाते हुए होली का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया। मोहल्लों और सड़कों पर होली की रौनक दिखी। रंगों से सराबोर लोग दूसरों को रंगों से रंगते नजर आए…

Mar 27, 2024 16:24

Pratapgarh News : कुंडा तहसील क्षेत्र के बिहार,कालाकांकर,बाबागंज एवं कुंडा नगर पंचायत के तिलौरी मोड़,भगवन तिराहा,कचेहरी रोड,खैराती रोड,अस्पताल रोड,सुभाष नगर,मेन चौराहा आदि प्रमुख स्थानों पर रंग,गुलाल और अबीर से एक-दूसरे को सराबोर करने की होड़ और होली के गीतों की मस्ती के साथ रंगों का त्योहार होली सोमवार एवं मंगलवार को पूरे कुंडा तहसील क्षेत्र में आस्था एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्या अमीर,क्या गरीब सभी एक ही रंग में नजर आ रहे थे। हर तरफ होली की धूम थी। बच्चे,बूढ़े,जवान सभी होली की मस्ती में थे।

मोहल्लों और सड़कों पर होली की रौनक दिखी
अलग-अलग प्रमुख स्थानों पर लोगों ने डीजे की धुन पर होली के गानों पर जमकर नाचते गाते हुए होली का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया। मोहल्लों और सड़कों पर होली की रौनक दिखी। रंगों से सराबोर लोग दूसरों को रंगों से रंगते नजर आए। गुलाल और रंग फिजाओं में उड़ता रहा। छिटपुट घटनाओं को छोड़ पूरे कुंडा तहसील में होली शांतिपूर्ण रहीं। कुंडा तहसील क्षेत्र में होली की उमंग रविवार से ही दिखने लगा था। रविवार की शाम होलिका दहन के बाद से ही लोग होली के रंग में रंगने लगे थे।

बच्चे बूढ़े सभी मस्ती में चूर दिखे
सुबह होते-होते लोग होली की मस्ती में डूब गए। बच्चों की मस्ती तो रविवार शाम से ही दिखने लगी थी।पुरुषों की तरह महिलाओं ने भी होली का आनंद उठाया। हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देने का क्रम देर शाम तक जारी रहा। होली को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। सभी संवेदनशील स्थानों पर स्थानीय पुलिस बल तैनात रही।

Also Read

ननिहाल से घर लौट रहे दो किशोर हुए लापता, अनहोनी की आशंका से चिंतित हुए परिजन

7 Jul 2024 07:01 PM

प्रतापगढ़ Pratapgarh News : ननिहाल से घर लौट रहे दो किशोर हुए लापता, अनहोनी की आशंका से चिंतित हुए परिजन

प्रतापगढ़ में बाघराय थाना क्षेत्र से दो बच्चों के गायब होने का मामला सामने आया है। ननिहाल गए दो किशोर बस से घर लौटते समय अचानक लापता हो गए... और पढ़ें