Pratapgarh News : तीसरी बार कौशाम्बी लोकसभा से प्रत्याशी बनाये गए कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर

तीसरी बार कौशाम्बी लोकसभा से प्रत्याशी बनाये गए कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर
UPT | कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर

Apr 11, 2024 18:23

भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने सांसद का स्वागत करते हुए सांसद के साथ कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते रहे। सांसद विनोद सोनकर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपके आशीर्वाद से…

Apr 11, 2024 18:23

Pratapgarh News : भारतीय जनता पार्टी द्वारा तीसरी बार कौशाम्बी लोकसभा से प्रत्याशी बनाये जाने के बाद कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर का प्रथम आगमन गुरुवार को हुआ। जनपद प्रतापगढ़ की सीमा ब्रहमौली पर हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सांसद विनोद सोनकर को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। सांसद विनोद सोनकर लखनऊ से कौशाम्बी जिला अध्यक्ष धर्म राज मौर्य, भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, मनोज तिवारी, अखिलेश द्विवेदी सहित कई नेताओं के साथ जनपद की सीमा पर पहुंचे।

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने सांसद का स्वागत करते हुए सांसद के साथ कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते रहे। सांसद विनोद सोनकर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपके आशीर्वाद से पिछले 10 वर्षों से आपकी सेवा में रहा। इस दौरान क्षेत्र का विकास ही मेरी प्राथमिकता रही। आज पुनः मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता के ऊपर पार्टी ने जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने का मेरा प्रयास रहेगा। आपके आशीर्वाद से कौशाम्बी लोकसभा में तीसरी बार कमल खिलने जा रहा है। अबकी बार 400 पार का संकल्प है। कौशाम्बी लोकसभा के कार्यकर्ताओं ने तीसरी बार 3 लाख पार का संकल्प लिया है। जिस तरह से इस बार कार्यकर्ताओं में खास कर कुण्डा बाबागंज में उत्साह दिखा है। इससे यह निश्चित हो गया कि इस बार कौशाम्बी लोकसभा से ऐतिहासिक विजय प्राप्त होगी।

उत्साही कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया
​​​​​​इसके बाद सबीसपुर, नवाबगंज, आलापुर, मानिकपुर, भड़चक, तिवारीपुर, मवई फाटक, मन्नान की बाजार,गांधी नगर तिराहा,भगवन तिराहा, मेन चौराहा, करेंटी रेलवे फाटक,नई बाजार,पूरेधनऊ, करेंटी मोड़, बुलाकीपुर, गोतनी, पाटीहार, मानिकपुर में उत्साही कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद लेहदरी गंगा पुल से जनपद कौशाम्बी की सीमा में प्रवेश कर गये। कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी सिन्धुजा मिश्रा, सांसद मीडिया भूपेन्द्र पाण्डेय, मानिकपुर चेयरमैन प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल डिम्पू, चन्द्र लता जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष राजन मिश्र, सरोज त्रिपाठी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमलेश सोनकर, प्रकाश सिंह, योगेन्द्र नाथ मिश्र मौला, उदय शंकर पाण्डेय, गौरव शुक्ल, मोहित मिश्र, अनिल पटेल, सिद्दार्थ शंकर श्रीवास्तव, मोनू शुक्ल, प्रमोद तिवारी, गौरव सिंह, डॉ मनोज पाण्डेय, सूरज शुक्ल, ज्ञान चन्द्र यादव, देव राज मौर्य, गोलू शुक्ल, मुन्ना मिश्र सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Also Read

आगरा और प्रधानमंत्री मोदी  के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बीच चलेगी

16 Sep 2024 10:28 PM

प्रयागराज यूपी को आठ कोच की नई वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिला: आगरा और प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बीच चलेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद से देशवासियों को सात वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी, जिसमें उत्तर प्रदेश को एक विशेष उपहार मिला। यूपी के लिए आठ कोच वाली नई वंदे भारत ट्रेन आगरा से वाराणसी के बीच चलने वाली है। और पढ़ें