काव्य गोष्ठी का आयोजन : वरिष्ठ साहित्यकार दयाराम मौर्य बोले- भारत एक उत्सवधर्मी राष्ट्र है और हिंदी हिंद का है गौरव 

वरिष्ठ साहित्यकार दयाराम मौर्य बोले- भारत एक उत्सवधर्मी राष्ट्र है और हिंदी हिंद का है गौरव 
UPT | काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

Mar 28, 2024 00:56

मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं पर्यावरणविद् डॉ. अर्जुन पांडेय ने कहा कि उत्सव राष्ट्र को एकसूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं। हिंदी भाषा का अधिकाधिक प्रयोग हमारी जिम्मेदारी है।

Mar 28, 2024 00:56

Pratapgarh News : सृजना साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन शारदा संगीत महाविद्यालय के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार दयाराम मौर्य रत्न ने कहा कि भारत एक उत्सवधर्मी राष्ट्र है और हिंदी हिंद का गौरव है।

मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं पर्यावरणविद् डॉ. अर्जुन पांडेय ने कहा कि उत्सव राष्ट्र को एकसूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं। हिंदी भाषा का अधिकाधिक प्रयोग हमारी जिम्मेदारी है। काव्य गोष्ठी में अनीस देहाती, डॉ. शाहिदा, संगम त्रिपाठी भंवर, श्याम मनमौजी, जगदम्बा मधुर, प्रेम त्रिपाठी, कुंजबिहारी काकाश्री, आव्या शुक्ला, अमरनाथ बेजोड़, अनिल कुमार निलय, डॉ. अशोक अग्रहरि आदि कवियों ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रोशन लाल, ऊमर वैश्य, संगमलाल त्रिपाठी भंवर, आनंद मोहन ओझा, डॉ. शाहिदा एवं अनीस देहाती की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में डॉ. अर्जुन पांडेय एवं आव्या शुक्ला को साहित्य शिरोमणि सम्मान से एवं प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम, श्रीनाथ मौर्य सरस व कुंजबिहारी काकाश्री को चित्रकूट जनपद के कोबरा में शोभा देवी स्मृति साहित्य सम्मान प्राप्त होने के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार निलय ने किया। कार्यक्रम में विनोद कुमार, प्रभाकर पांडेय, अशोक कुमार, अंशिका शुक्ला, महेन्द्र आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में पुष्पों की होली खेलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Also Read

अखाड़ा परिषद बनाएगा सनातन धर्म रक्षा बोर्ड, मंदिरों को सरकार से मुक्त कराएंगे... 

23 Sep 2024 05:30 PM

प्रयागराज Prayagraj News : अखाड़ा परिषद बनाएगा सनातन धर्म रक्षा बोर्ड, मंदिरों को सरकार से मुक्त कराएंगे... 

तिरुपति बालाजी मंदिर में अर्पित होने वाले प्रसादम् में जानवर की चर्बी व मछली का तेल मिलाने का मामला प्रकाश में आने के बाद संत समाज में रोष व्याप्त है। सनातन धर्मावलंबियों की भावनाएं आहत हुईं हैं। महंत रविंद्र पुरी... और पढ़ें