वो तस्वीर जिसे पोस्ट करने से खुद को नहीं रोक पाईं भानवी सिंह : पति राजा भैया को भी किया टैग, जानिए क्या है खास

पति राजा भैया को भी किया टैग, जानिए क्या है खास
UPT | भानवी सिंह ने X पर किया पोस्ट

Oct 18, 2024 14:58

कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अपनी पत्नी भानवी सिंह से तलाक के मामले को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया है...

Oct 18, 2024 14:58

Pratapgarh News : कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अपनी पत्नी भानवी सिंह से तलाक के मामले को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया है कि भानवी सिंह ने राजा भैया पर कई संगीन आरोप लगा रखे हैं। इन सब के बीच भानवी सिंह ने X पर एक पोस्ट किया है, जो इन दिनों चर्चा में है। इसकी वजह यह है कि भानवी सिंह ने इस पोस्ट को पति राजा भैया को टैग किया है। भानवी सिंह ने सोशल मीडिया पर राजा भईया और परिवार की परंपराओं की प्रशंसा करते हुए एक पोस्ट की है। 

पोस्ट में की परिवार की परंपराओं की प्रशंसा
भानवी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने पति राजा भईया और परिवार की परंपराओं की प्रशंसा करते हुए एक पोस्ट किया। उन्होंने बुधवार को ‘X’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि आजी साहेब हम सबकी प्रेरणा हैं। सारा जीवन उन्होंने भदरी की रीति रिवाज और परंपरा को समर्पित कर दिया। हमारे बाबा साहेब का जीवन भी प्रेरणादायी था। राजघराने में रहते हुए समाज के लिए, देश की सेवा के लिए सर्वस्व अर्पित करने को आतुर रहते थे। उनका अद्भुत सामाजिक योगदान था। उन्होंने भदरी रियासत और परिवार की मर्यादाओं को सबसे ऊपर रखा। आज मुझे भदरी में तोसाखाना की साफ-सफाई करते समय अपनी आजी साहेब की पुरानी तस्वीर कागज पे नही बल्कि लोहे पर प्रिंट हुई मिली। बाबा साहेब के परलोकगमन के बाद उन्होंने संन्यास ले लिया था। उनकी स्मृतियों को नमन।
राजा भैया पर लगाए थे यह आरोप
नवंबर 2022 में भानवी सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके ससुराल वालों ने उन्हें घर छोड़ने के लिए मजबूर किया। इसके साथ ही भानवी ने राजा भैया पर मारपीट और अवैध संबंध का भी आरोप लगाया था।



बस्ती के राजघराने से हैं भानवी सिंह
राजा भैया और भानवी सिंह की शादी 1995 में हुई थी। उनके चार बच्चे हैं। पिछले कुछ वर्षों में उनके रिश्ते में तनाव बढ़ गया है। भानवी सिंह का संबंध बस्ती के राजघराने से है। वह बस्ती के राजा के छोटे बेटे कुंवर रवि प्रताप सिंह की बेटी हैं।

Also Read

स्मार्ट जल प्रबंधन से मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, वॉटर मैनेजमेंट के लिए लॉन्च होगा स्पेशल ऐप

18 Oct 2024 04:31 PM

प्रयागराज प्रयागराज महाकुंभ 2025 : स्मार्ट जल प्रबंधन से मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, वॉटर मैनेजमेंट के लिए लॉन्च होगा स्पेशल ऐप

योगी सरकार वेबसाइट व मोबाइल ऐप बेस्ड ‘वॉटर मॉनिटरिंग मैनेजमेंट सिस्टम’ के जरिए महाकुंभ मेला क्षेत्र में जल प्रबंधन की प्रक्रिया को पूरा करने पर फोकस कर रही है... और पढ़ें