Pratapgarh News : ससुरालीजनों व स्वजनों से गर्मजोशी से मिले उप राज्यपाल, दिया गया गॉड ऑफ ऑनर

ससुरालीजनों व स्वजनों से गर्मजोशी से मिले उप राज्यपाल, दिया गया गॉड ऑफ ऑनर
UPT | उपराज्यपाल को गॉड ऑफ ऑनर देते हुए....

Sep 16, 2024 20:45

लददाख के उप राज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को पहाड़पुर पहुंचने पर गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। पहाड़पुर में विद्यालय के प्रबन्धक नवीन...

Sep 16, 2024 20:45

Pratapgarh News : लददाख के उप राज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को पहाड़पुर पहुंचने पर गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। पहाड़पुर में विद्यालय के प्रबन्धक नवीन दुबे के आवास पर पहुंचे उप राज्यपाल का बडी संख्या में लोगों ने बुकें भेंट कर सम्मान किया। उप राज्यपाल ने करीब बीस मिनट अपनी ससुराल में रिश्तेदारों व स्वजनों से मुलाकात भी की। लद्दाख के उप राज्यपाल बीडी मिश्रा को लेकर सोमवार को पहाड़पुर के लोगों में भी खासा उत्साह झलका। वही उप राज्यपाल के दौरे को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक व्यवस्था भी कड़ी दिखी।



एएसपी ने सुरक्षा प्रबन्धों का बारीकी से जायजा लिया
उपराज्यपाल के आगमन से पहले एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा व सीओ रामसूरत सोनकर तथा सांगीपुर एसओ मनीष त्रिपाठी एवं उदयपुर एसओ राधेबाबू भारी फोर्स के साथ कार्यक्रम स्थल पर शांति एवं व्यवस्था के साथ सुरक्षा प्रबन्धों के रिर्हसल में मशक्कत करते दिखे। उप राज्यपाल के पहाड़पुर पहुंचने के आधे घंटे पूर्व एएसपी पश्चिमी संजय राय भी पहुंच गये। एएसपी ने उप राज्यपाल की ससुराल से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा प्रबन्धों का बारीकी से जायजा लिया।

इण्टर कॉलेज को डिग्री कॉलेज का स्वरूप देने की मांग
कार्यक्रम स्थल पर बने मंच पर भी सुरक्षा घेरा सख्त नजर आया। माल्यार्पण तथा सम्मान की सूची में शामिल विशिष्टजन ही मंच पर पहुंच सके। वही उप राज्यपाल के स्वागत मे भाषणों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अलग से मंच बनाया गया था। रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने अपने संबोधन में पहाडपुर इण्टर कॉलेज को डिग्री कॉलेज का स्वरूप देने की उप राज्यपाल से मांग उठाई। डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सौरभ तथा राजा अनिल प्रताप सिंह के भी भाषण में प्रमुखता दिखी। वही इस मांग पर अभिवावकों व छात्र छात्राओं की करतल ध्वनियां भी बार बार कार्यक्रम स्थल पर गूंजती दिखीं।

Also Read

बुलडोजर एक्शन से पहले मदरसा कमेटी ने दिया 100 पन्नों का जवाब, SC भेजी कॉपी

19 Sep 2024 05:58 PM

प्रयागराज प्रयागराज नकली नोट केस : बुलडोजर एक्शन से पहले मदरसा कमेटी ने दिया 100 पन्नों का जवाब, SC भेजी कॉपी

प्रयागराज के मदरसा जामिया हबीबिया मस्जिदे आजम में नकली नोट छापने और बच्चों के ब्रेनवॉश किए जाने के खुलासे के बाद मामला अब सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस तक पहुंच गया है। अब कमेटी ने सौ पन्नों का जवाब प्रस्तुत किया है। और पढ़ें