राजा भैया के पिता हाउस अरेस्ट : उदय प्रताप हुए नजरबंद, मोहर्रम के चलते पुलिस ने लिया ये एक्शन

उदय प्रताप हुए नजरबंद, मोहर्रम के चलते पुलिस ने लिया ये एक्शन
UPT | राजा भैया के पिता हाउस अरेस्ट

Jul 15, 2024 15:17

कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया के पिता उदय प्रताप सिंह को मोहर्रम के चलते पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। सोमवार की सुबह पांच बजे एसडीएम और सीओ ने भदरी...

Jul 15, 2024 15:17

Pratapgarh News : कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया के पिता उदय प्रताप सिंह को मोहर्रम के चलते पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। सोमवार की सुबह पांच बजे एसडीएम और सीओ ने भदरी कोठी में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ उदय प्रताप सिंह के पास पहुंचकर उन्हें नजरबंद कर लिया। इसके बाद उन्हें उनके महल में तीन दिनों के लिए नजरबंद कर दिया गया है। गेट पर बड़ी संख्या में फोर्स लगाई गई है। कुंडा के शेखपुर में मोहर्रम पर भंडारे के चलते यह निर्णय लिया गया है।


उदय प्रताप ने पोस्ट कर कहा...
कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह के पिता उदय प्रताप सिंह ने गिरफ्तारी के बाद एक पोस्ट किया। जिसमें कहा कि “इसका समाधान प्रशासन ने निकाल लिया है जो मुसलामानों का विरोध करे उसको अरेस्ट कर लो जैसे कि हमको सुबह से किये हुए हैं” इसके आगे कहा की प्रशासन ने हिंदुओं का सालों से चला आ रहा भंडारा शेखपुर में नई प्रथा बताकर बंद कर दिया, लेकिन मझिलगांव में सड़क के आरपार मुसलमानों के नए सिरे से गेट लगाने पर रोक नहीं लगा रहे हैं। उसके नीचे से हिंदुओं को भी जाना पड़ता है।
 
तीन दिनों के लिए किया गया नजरबंद
कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह के पिता उदय प्रताप सिंह के किले के बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। इसके साथ ही मुख्य गेट पर प्रशासन का आदेश चस्पा कर दिया गया है। तीन दिनों के लिए उदय प्रताप को महल में नजरबंद किया गया है।

Also Read

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

7 Sep 2024 06:41 PM

प्रयागराज बुलडोजर से घर की बाउंड्री तोड़ने का आरोप : पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

प्रयागराज में एक नेता की ओर से बुलडोजर से एक घर की बाउंड्री वॉल गिराने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। और पढ़ें