Pratapgarh News : मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज का आयोजन, राजा भैया बोले- 2024 राम वर्ष के रूप में मनाया जाएगा

मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज का आयोजन, राजा भैया बोले- 2024 राम वर्ष के रूप में मनाया जाएगा
Uttar Pradesh Times | मकर संक्रांति भोज पर दी शुभकामनाएं

Jan 15, 2024 17:28

जिले में जनसत्ता दल के ब्लॉक मुख्यालय पर सोमवार को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जहां इस अवसर पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा...

Jan 15, 2024 17:28

Pratapgarh News : जिले में जनसत्ता दल के ब्लॉक मुख्यालय पर सोमवार को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जहां इस अवसर पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, कि 500 वर्ष की गुलामी के बाद आज हम लोग राम मंदिर की स्थापना करने जा रहे हैं। 

राम वर्ष के रूप में मनाएंगे यह वर्ष
राजा भैया ने मकर संक्रांति पर लोगों को शुभकामना संदेश देते हुए कहा, कि हम लोगों के लिए इससे बड़ा हर्ष का विषय कुछ भी नहीं हो सकता, कि हम लोग अवध क्षेत्र के रहने वाले हैं और यहां पर श्रीराम मंदिर की स्थापना हो रही है। इस वर्ष को हम लोग राम वर्ष के रूप में मनाएंगे। इस दौरान राजा भैया ने देश एवं प्रदेशवासियों की कुशलता के लिए भी राम के आशीर्वाद की कामना की। वहीं राजा भैया ने ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित खिचड़ी भोज में सभी ब्लॉक अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया।

ये रहे मौजूद
मकर संक्रांति भोज के दौरान इस मौके पर पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, एमएलसी अक्षय प्रताप गोपाल, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलदीप पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, डॉक्टर कैलाश नाथ ओझा, हरिओम श्रीवास्तव, दिलीप पांडे, आशीष द्विवेदी, मनोज सिंह, राजवर्धन सिंह, बच्चा जुल्फिकार अहमद, इमरान अहमद, अमर कुमार तिवारी, सुनील कुमार द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में प्रधान बीडीसी एवं जनसत्ता दल लोकतंत्र के कार्यकर्ता मौजूद रहे

Also Read

24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग, हिंदू संगठनों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

5 Oct 2024 09:30 PM

कौशांबी रामकथा के दौरान फाड़ी गई धार्मिक पुस्तक : 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग, हिंदू संगठनों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में रामकथा के दौरान भागवत गीता के अपमान का मामला सामने आया है। यहां कुछ असामाजिक तत्वों ने धार्मिक पुस्तक फाड़ दी। इसकी जानकारी जैसे ही हिंदूवादी संगठनों को हुई, उन्होंने हंगामा कर दिया। और पढ़ें