Prayagraj News : रेलवे की महिला खिलाड़ी छवि को नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्क्स में स्वर्ण पदक

रेलवे की महिला खिलाड़ी छवि को नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्क्स में स्वर्ण पदक
UPT | नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्क्स का स्वर्ण पदक दिखातीं छवि यादव।

May 15, 2024 18:47

प्रयागराज मण्डल की महिला खिलाड़ी छवि यादव ने भुवनेश्वर में आयोजित नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024 में 3000 मीटर के स्टीपलचेज में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। छवि यादव...

May 15, 2024 18:47

Short Highlights
  • छवि यादव ने 3000 मीटर के इस स्टीपलचेज प्रतियोगिता में 10 मिनट 7 सेकेंड का समय लिया। 
  • छवि यादव कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर उप मुख्य टिकट निरीक्षक पद पर कार्यरत हैं।
Prayagraj News : प्रयागराज मण्डल की महिला खिलाड़ी छवि यादव ने भुवनेश्वर में आयोजित नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024 में 3000 मीटर के स्टीपलचेज में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। छवि यादव ने 3000 मीटर के इस स्टीपलचेज प्रतियोगिता में 10 मिनट 7 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। छवि यादव प्रयागराज मण्डल के कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर उप मुख्य टिकट निरीक्षक पद पर कार्यरत हैं। 

पहले भी जीत चुकी हैं स्वर्ण पदक
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज हिमांशु बडोनी सहित अन्य अधिकारियों ने छवि यादव को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छवि यादव ने इससे पूर्व जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड रेलवे क्रॉस कंट्री 2022 में स्वर्ण पदक, नेशनल क्रॉस कंट्री 2023 में स्वर्ण पदक, नेपाल में आयोजित एशियन क्रॉस कंट्री 2023 की 10 किलोमीटर में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

Also Read

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

7 Sep 2024 06:41 PM

प्रयागराज बुलडोजर से घर की बाउंड्री तोड़ने का आरोप : पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

प्रयागराज में एक नेता की ओर से बुलडोजर से एक घर की बाउंड्री वॉल गिराने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। और पढ़ें