प्रयागराज न्यूज़ : बीजेपी और सपा की खींचतान के बीच फंसे राजा भैया, एक सीट पर अटका है मामला

बीजेपी और सपा की खींचतान के बीच फंसे राजा भैया, एक सीट पर अटका है मामला
UPT | राजा भैया

Feb 23, 2024 13:09

राज्यसभा की 8वीं सीट के लिए यूपी में सियासत तेज हो गई है। इसी बीच, जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया...

Feb 23, 2024 13:09

Short Highlights
  • दो सीटें मांग रहे थे राजा भैया
  • BJP एक सीट देने पर राजी थी
Prayagraj News : राज्यसभा की 8वीं सीट के लिए यूपी में सियासत तेज हो गई है। इसी बीच, जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को अपने पाले में लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी जुगत में लगी है। बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राजा भैया की मुलाकात हुई थी। उसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने राजा भैया से मुलाकात की। इससे पहले सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी राजा भैया से मुलाकात कर चुके हैं।

दो सीटें मांग रहे थे राजा भैया
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से मिलने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और मंत्री जेपीएस राठौर पहुंचे। राजा भैया के आवास पर हुई मुलाकात की खबरों से कयास लगाए जा रहे हैं कि राजा भैया पहले भाजपा से गठबंधन की कोशिश में थे। सूत्रों के मुताबिक, राजा भैया प्रतापगढ़ और कौशांबी सीट मांग रहे थे, लेकिन बीजेपी अपने सिम्बल पर केवल एक सीट कौशांबी देने के लिए तैयार थी। राजा भैजा और बीजेपी की बात नहीं बनी। इसके बाद राजा भैया सपा की ओर कदम बढ़ाने लगे। राजा भैया के नजदीकी और सपा सरकार में कैबिनेट में साथी रहे अरविंद सिंह गोप संदेश लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव के पास पहुंचे और मध्यस्थता की। अखिलेश यादव को मनाने-समझाने के बाद वे तैयार हुए। फिर प्रदेश अध्यक्ष नरोत्तम पटेल राजा भैया के पास इस शर्त के साथ गए कि अगर वह राज्यसभा में समर्थन करते हैं तो उन्हें एक सीट मिलेगी।

Also Read

24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग, हिंदू संगठनों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

5 Oct 2024 09:30 PM

कौशांबी रामकथा के दौरान फाड़ी गई धार्मिक पुस्तक : 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग, हिंदू संगठनों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में रामकथा के दौरान भागवत गीता के अपमान का मामला सामने आया है। यहां कुछ असामाजिक तत्वों ने धार्मिक पुस्तक फाड़ दी। इसकी जानकारी जैसे ही हिंदूवादी संगठनों को हुई, उन्होंने हंगामा कर दिया। और पढ़ें