Prayagraj News : बारात में विवाद के बाद युवक की हत्या, पढ़िये हैरान करने वाला मामला... 

बारात में विवाद के बाद युवक की हत्या, पढ़िये हैरान करने वाला मामला... 
UPT | पुलिस की गिरफ्त में हत्या के दो आरोपी।

Jul 06, 2024 13:47

प्रयागराज के खीरी थाना क्षेत्र के बहरैचा गांव में दो दिन पहले बारातियों के हुड़दंग को रोकने गए सोनू सिंह की चाकू से मारकर हत्या कर दी गई थी। सोनू के पिता रमेश सिंह व चाचा मुकेश सिंह पर भी जानलेवा हमला...

Jul 06, 2024 13:47

Prayagraj News : प्रयागराज के खीरी थाना क्षेत्र के बहरैचा गांव में दो दिन पहले बारातियों के हुड़दंग को रोकने गए सोनू सिंह की चाकू से मारकर हत्या कर दी गई थी। सोनू के पिता रमेश सिंह व चाचा मुकेश सिंह पर भी जानलेवा हमला किया गया था। मृतक सोनू के पिता रमेश सिंह ने थाना खीरी पर शुभम सिंह और पांच अज्ञात लड़कों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।

अब तक दो आरोपी गिरफ्तार
एफआईआर दर्ज करने के बाद खीरी थाना प्रभारी आशीष सिंह और उनकी टीम अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। आखिर, पुलिस को कामयाबी मिली और उसने 18 साल के लखन और 34 साल के पवन को ललतारा से कोहड़ार की तरफ जाने वाले रास्ते पर गड़ार नाले के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई
एसीपी कौंधियारा विवेक यादव ने बताया कि दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। नामजद अभियुक्त शुभम सिंह की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसमें जो लोग शामिल हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Also Read

मृत्यु पूर्व बयान का सत्यापन जरूरी, उम्रकैद की सजा पाए पति समेत पांच बरी

5 Oct 2024 12:11 PM

प्रयागराज प्रयागराज में कोर्ट का फैसला : मृत्यु पूर्व बयान का सत्यापन जरूरी, उम्रकैद की सजा पाए पति समेत पांच बरी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दहेज हत्या में उम्रकैद की सजा पाए पति समेत पांच आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि दहेज हत्या के मामले में आरोपी को दोषी ठहराने के लिए मृत्यु के पूर्व बयान का सत्यापन करना जरूरी है। इसके... और पढ़ें