Prayagraj News : कानून मंत्री मेघवाल बोले- इलाहाबाद ने संविधान की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई 

कानून मंत्री मेघवाल बोले- इलाहाबाद ने संविधान की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई 
UPT | Arjun Ram Meghwal

Jul 17, 2024 17:33

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भारत की 75 वर्षीय लोकतांत्रिक यात्रा को संविधान के प्रति सम्मान और न्याय की अवधारणा का परिणाम बताया। उन्होंने कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका को लोकतंत्र का सबसे खूबसूरत उपहार बताया...

Jul 17, 2024 17:33

Prayagraj News : केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को कहा कि इलाहाबाद (प्रयागराज) ने संविधान की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने आपातकाल को संविधान पर सबसे बड़ी चोट बताया। मेघवाल इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के कन्वेंशन सेंटर में 'हमारा संविधान-हमारा सम्मान' अभियान के तहत आयोजित क्षेत्रीय स्तर के तीसरे सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 

लोकतंत्र का सबसे खूबसूरत उपहार
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भारत की 75 वर्षीय लोकतांत्रिक यात्रा को संविधान के प्रति सम्मान और न्याय की अवधारणा का परिणाम बताया। उन्होंने कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका को लोकतंत्र का सबसे खूबसूरत उपहार बताया। भारत और पाकिस्तान के स्वतंत्रता के बाद के इतिहास की तुलना करते हुए मेघवाल ने कहा कि भारत ने लोकतंत्र को बनाए रखा जबकि पाकिस्तान में गृह युद्ध और सैन्य शासन जैसी स्थितियां उत्पन्न हुईं।

आंबेडकर को याद किया
संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के विचारों का स्मरण करते हुए मेघवाल ने उनके उस कथन को याद किया जिसमें उन्होंने कहा था कि 26 जनवरी 1950 को राजनीतिक समानता तो मिलेगी, लेकिन सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में असमानता रहेगी। मंत्री ने सामाजिक और आर्थिक असमानता को दूर करने की दिशा में काम करने का आह्वान किया। उन्होंने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद और महाकवि निराला को भी याद किया। 

पोर्टल का शुभारंभ 
मेघवाल ने बार-बेंच के संगम की सराहना की और कहा कि यह लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने 'हमारा संविधान हमारा सम्मान' पोर्टल का शुभारंभ करते हुए भारत के विकास और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण पर जोर देते हुए कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली, न्यायमूर्ति एम.के. गुप्ता और प्रमुख सचिव न्याय राज कुमार गोयल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Also Read

हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, विजेताओं ने किया पौधरोपण

14 Sep 2024 08:58 PM

प्रतापगढ़ Pratapgarh News : हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, विजेताओं ने किया पौधरोपण

दिव्य ज्योति सेवा संस्थान द्वारा राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर अवधेशपुरम् (ऐंठू) में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन... और पढ़ें