वकील साहब टॉयलेट में जा रहे थे कि ब्रेन हेमरेज होने से फर्श पर गिर गए। गिरने के दौरान उनके कान-नाक से खून निकलने लगा। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Saharanpur News : ब्रेन हेमरेज से सिविल कोर्ट के वकील की मौत, वॉशरूम जाते समय बेहोश होकर गिर पड़े
May 29, 2024 01:54
May 29, 2024 01:54
फर्श पर गिरते ही बेहोश हो गए
जानकारी के मुताबिक, सिविल कोर्ट के वकील अरशद जैदी दोपहर के समय अपने चैंबर में बैठे थे। उनका चैंबर टीन का बना हुआ है। ऊपर से पंखा चल रहा था। उनके चैंबर का टेम्प्रेचर काफी बढ़ गया। उनको अचानक से घबराहट हुई। वो चैंबर से बाहर निकलकर वॉशरूम में गए। जैसे ही वॉशरूम में गए तभी वो फर्श पर गिर गए। वो बेहोश हो गए। उनके कान-नाक से खून निकलने लगा। तभी वॉशरूम में कुछ ओर लोग थे। सभी ने शोर मचा दिया। तभी वकील आ गए। वकीलों ने उन्हें उठाया और जिला अस्पताल ले गए। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की सूचना परिजनों को दी गई। परिजन भी जिला अस्पताल में है।
Also Read
6 Oct 2024 02:52 PM
सहारनपुर में रविवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने यति नरसिंहानंद के बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान शेखपुरा पुलिस चौकी पर हल्का पथराव भी हुआ... और पढ़ें