नगीना सांसद चंद्रशेखर का किसे मिलेगा साथ : विपक्ष की भूमिका में रहेंगे आसपा प्रमुख, कहा- लड़ेंगे जनता की लड़ाई

विपक्ष की भूमिका में रहेंगे आसपा प्रमुख, कहा- लड़ेंगे जनता की लड़ाई
UPT | चंद्रशेखर

Jun 09, 2024 12:17

नगीना सुरक्षित सीट से सांसद बने आसपा प्रमुख चंद्रशेखर ने साफ कर दिया कि वह NDA और INDIA में किसका साथ देंगे। उन्होंने सांसद बनने के बाद जताया कि वह विपक्ष की भूमिका...

Jun 09, 2024 12:17

Saharanpur News : नगीना सुरक्षित सीट से सांसद बने आसपा प्रमुख चंद्रशेखर ने साफ कर दिया कि वह NDA और INDIA में किसका साथ देंगे। उन्होंने सांसद बनने के बाद जताया कि वह विपक्ष की भूमिका को निभाएंगे और जनता की आवाज के लिए लड़ेगे। चंद्रशेखर ने यह स्पष्ट किया कि भाजपा को रोकने के लिए वह कुछ भी करेंगे। उन्होंने कहा, "जो कर सकते थे, हमने मजबूती से किया।"

भाजपा सबक सीखे और तानाशाही का दौर फिर न आए- चंद्रशेखर
आसपा प्रमुख चंद्रशेखर चुनाव जीतने के बाद पहली बार अपने घर छुट्टी आए। जहां चंद्रशेखर ने मीडिया के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि समाज ने 2022 में उन्हें मुख्यमंत्री बनाना चाहा था और वे उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे। उन्होंने खतौली और घोसी उपचुनाव में भाजपा को रोककर यह साबित भी किया है। इसके आगे चंद्रशेखर ने कहा, "हम चाहते थे कि भाजपा सबक सीखे और तानाशाही का दौर फिर न आए।

20 सीटों पर जनता ने मदद की
इसके आगे चंद्रशेखर ने कहा कि वह भाजपा के खिलाफ जो भी कर सकते थे उन्होंने डट कर किया है। उन्होंने दावा किया है कि प्रदेश में करीब 20 सीटों पर जनता ने उनकी मदद की है, जिससे भाजपा के विजय रथ को रोकने में सहायता मिली है। उन्होंने कहा कि दलित, मुस्लिम, पिछड़े, और किसान वर्ग ने उन पर भरोसा किया है और वह इस भरोसे को टूटने नहीं देंगे। उन्होंने इसके अलावा कमजोर पर जुल्म होने पर भी उनका समर्थन करने का वादा किया है।

विपक्ष की भूमिका निभाएंगे
बसपा के प्रदर्शन के सवाल पर चंद्रशेखर ने कहा कि बसपा कोई चुनाव जीतने के लिए नहीं लड़ रही है। नगीना में उन्होंने ऐसा गठजोड़ बनाया है, अगर यह यूपी में भी बन गया तो 2027 में भाजपा को प्रदेशमुक्त होने से कोई नहीं रोक पाएगा। इसके आगे कहा, भले ही विपक्ष सरकार नहीं बना पाया, लेकिन वह विपक्ष की भूमिका में रहेंगे। अगर कहीं जुल्म होगा, तो वह संसद में लड़ेंगे और उनके कार्यकर्ता बाहर। अब न कहीं माब लिंचिंग होगी और न किसी गरीब को पीटा जाएगा। ऐसा करने वाले गुंडे सावधान हो जाएं। चुनाव के दौरान मायावती के भतीजे आकाश की टिप्पणी पर चंद्रशेखर ने कहा कि वह उनके छोटे भाई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब धनबल, बाहुबल और विरासत की राजनीति का दौर समाप्त हो रहा है।

Also Read

भरी अदालत में बुजुर्ग गवाह न सुना सकी अपनी पीड़ा, किया अलग कमरे की मांग

6 Jul 2024 12:08 PM

रामपुर रामपुर तिराहा कांड : भरी अदालत में बुजुर्ग गवाह न सुना सकी अपनी पीड़ा, किया अलग कमरे की मांग

रामपुर तिराहा कांड में गवाही के लिए पहुंची 75 साल की बुजुर्ग गवाह ने अदालत से एक मांग की है। गवाह ने कहा कि खुले न्यायालय में पीड़ा सुनाना मुश्किल होता है और उन्हें अलग से कमरे की... और पढ़ें