लिंटर का मलबा सडक पर गिरने से रास्ता बंद हो गया है। छत के ऊपर जाल में बंद हाजी अनीस के पालतू 300 कबूतरों की मलबे में दबकर मौत हो गई
Muzaffarnagar News : खतौली में भरभराकर गिरा तीन मंजिला मकान, दो लोग दबे, 300 बेजुबानों की मौत
Sep 22, 2024 16:32
Sep 22, 2024 16:32
- पतंग विक्रता का तीन मंजिला मकान गिरा
- मकान की ऊपर छत पर था कबूतरों का घर
- कबूतरों का पिजरा मलबे में दबा, 300 की मौत
गली में खड़े दो युवक मलबे में दब गए
पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार नवेद के मकान की तीसरी मंजिल का लेंटर हाजी अनीस के मकान की छत पर आकर गिरा। इस दौरान गली में खड़े दो युवक मलबे में दब गए। दोनों को आसपास के लोगों ने मलबे से बाहर निकाला। जिसमें उनको मामूली चोट आई है।
आसपास के मकानों को खाली कर लिया
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि मकान में दरारें आती देख कई बार नवेद और आसपास के मकानों को खाली कर लिया था। लिंटर गिरने से पड़ोसी अशफाक के मकान की ऊपरी मंजिल की दीवार और अफजल के मकान की दीवार गिर गई। लिंटर का मलबा सडक पर गिरने से रास्ता बंद हो गया है। छत के ऊपर जाल में बंद हाजी अनीस के पालतू 300 कबूतरों की मलबे में दबकर मौत हो गई है।