भाकियू की पंचायत में नरेश टिकैत का बड़ा ऐलान : नौ अगस्त को जिला मुख्यालयों में ट्रैक्टर परेड

नौ अगस्त को जिला मुख्यालयों में ट्रैक्टर परेड
फ़ाइल फोटो | भाकियू की पंचायत

Jul 18, 2024 09:49

भाकियू 20 जुलाई को सहारनपुर और 22 जुलाई को अलीगढ़ के टप्पल में किसान समस्याओं पर महापंचायत करेगा। संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर नौ अगस्त को देश भर में जिला मुख्यालयों पर किसान ट्रैक्टर परेड निकाली जाएगी।

Jul 18, 2024 09:49

Short Highlights
  • 20 जुलाई को सहारनपुर और 22 को अलीगढ़ के टप्पल में महापंचायत
  • भाकियू ने कियया किसानों से नैनो यूरिया के बहिष्कार का आहवान

भविष्य की समस्याओं का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा

Muzaffarnagar news : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने नौ अगस्त को जिला मुख्यालयों में ट्रैक्टर परेड करने की घोषणा की है। वहीं सहारनपुर में 20 और अलीगढ़ के टप्पल में 22 जुलाई को महापंचायत का ऐलान किया है।    

शामली के किसान भाज्जू कट पर प्रदर्शन
नरेश टिकैत ने भाकियू की पंचायत में किसानों से एकजुटता का आह्वान किया है। उन्होंने किसान पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि भाकियू 20 जुलाई को सहारनपुर और 22 जुलाई को अलीगढ़ के टप्पल में किसान समस्याओं पर महापंचायत करेगा। संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर नौ अगस्त को देश भर में जिला मुख्यालयों पर किसान ट्रैक्टर परेड निकाली जाएगी। इस दौरान शामली के किसान भाज्जू कट पर प्रदर्शन करेंगे। भाकियू ने किसानों से नैनो यूरिया के बहिष्कार का आह्वान किया।

भाजपा सरकार में अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त
किसान भवन पर आयोजित भाकियू की पंचायत में अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान परेशान हैं। भाजपा सरकार में अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। किसानों का संगठन मजबूत होगा तो उनकी समस्याओं का समाधान भी होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वो नशाखोरी से दूर रहे।

किसानों को जबरन नैनो यूरिया खरीदने के लिए मजबूर
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा किसानों को जबरन नैनो यूरिया खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। किसान नैनो यूरिया का बहिष्कार करें। अधिकारी बेलगाम हो गए हैं, संगठन को मजबूत करना होगा। सरकार सामने नहीं आएगी। किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाएंगे, नौजवानों को नौकरी और इंटरव्यू तक नहीं जाने दिया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा मजबूती से काम कर रहा है, जिस कारण सरकार का दिमाग भी ठीक हुआ है।

व्यापारियों का नहीं होने देंगे उत्पीड़न 
चरथावल में सड़क चौड़ीकरण के मुद्दे पर भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि व्यापारियों और अधिकारियों के मध्य 28 फीट सड़क चौड़ी करने का समझौता हुआ था। कुछ सरकारी संगठन 40 फीट सड़क चौड़ी करने की बात कर रहे हैं। सिखेड़ा गांव में बाईपास बन सकता है तो चरथावल में भी बनेगा। व्यापारी करीब 32 फीट सड़क छोड़कर निर्माण शुरू कर दें, और अधिकारी कान खोलकर सुन ले संगठन व्यापारियों के साथ है।
 

Also Read

534 मुकदमे दर्ज हुए थे, सिर्फ दो में आया फैसला... जो गांव छोड़कर गए, वापस नहीं लौटे

7 Sep 2024 02:00 PM

मुजफ्फरनगर 11 साल बाद भी नहीं भर पाया मुजफ्फरनगर दंगे का जख्म : 534 मुकदमे दर्ज हुए थे, सिर्फ दो में आया फैसला... जो गांव छोड़कर गए, वापस नहीं लौटे

7 सितंबर 2013 को नंगला मंदौड़ में पंचायत के बाद मुजफ्फरनगर में भड़के सांप्रदायिक दंगे को आज 11 साल पूरे हो गए हैं। इस हिंसा में 60 से अधिक हत्याएं, दुष्कर्म और आगजनी की घटनाएं हुई थीं। और पढ़ें