HIV पॉजिटिव निकली पश्चिम यूपी की लुटेरी दुल्हन : 5 युवकों से रचाई थी शादी, दूल्हों की तलाश कर रही पुलिस

5 युवकों से रचाई थी शादी, दूल्हों की तलाश कर रही पुलिस
UPT | HIV पॉजिटिव निकली पश्चिम यूपी की लुटेरी दुल्हन

Jun 24, 2024 13:33

युवकों को प्रेम जाल में फंसाकर उनसे शादी करने और फिर लूटकर फरार हो जाने वाली दुल्हन को मुजफ्फरनगर पुलिस ने पिछले महीने गिरफ्तार किया था। अब बताया जा रहा है कि दुल्हन एचआईवी पॉजिटिव निकली है।

Jun 24, 2024 13:33

Short Highlights
  • HIV पॉजिटिव निकली लुटेरी दुल्हन
  • 5 युवकों के साथ रचाई थी शादी
  • दूल्हों की तलाश कर रही पुलिस
Muzaffarnagar News : युवकों को प्रेम जाल में फंसाकर उनसे शादी करने और फिर लूटकर फरार हो जाने वाली दुल्हन को मुजफ्फरनगर पुलिस ने पिछले महीने गिरफ्तार किया था। अब बताया जा रहा है कि दुल्हन एचआईवी पॉजिटिव निकली है। लूटपाट के लिए उसने 5 अलग-अलग युवकों के साथ शादी रचाई थी। दुल्हन के एचआईवी पॉजिटिव होने की बात पता चलते ही सबके होश उड़ गए हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, उत्तराखंड के रुद्रपुर की रहने वाली एक महिला उत्तर प्रदेश के लड़कों को प्रेम जाल में फंसाकर उनसे शादी कर लेती थी। शादी के बाद वह उन्हें लूटकर फरार हो जाती थी। महिला को मुजफ्फरनगर की पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया था। महिला के साथ उसका पूरा गैंग काम करता था। ये लोग उसे परिजन और रिश्तेदार बनकर शादी में शामिल होते थे। पुलिस ने उसके 7 साथियों को गिरफ्तार किया था।

जब अचानक बीमार पड़ गई महिला
लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाली महिला एक दिन अचानक बीमार पड़ गई। एक एनजीओ की मदद से उसने जांच कराई, तो एचआईवी पॉजिटिव निकली। महिला ने दवा खाने के इंकार कर दिया और बिना बताए कहीं चली गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उसे ढूंढते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इधर पश्चिम यूपी की जेल में बंद महिला ने पुलिस को खुद बताया कि वह एचआईवी से संक्रमित है। जांच के बाद इसकी पुष्टि भी हो गई।

दूल्हों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि वह किसके-किसके संपर्क में रह चुकी है। उसने 5 दूल्हों के बारे में भी बताया, जिन्हें उसने लूटा था। अब पुलिस महकमा उन दूल्हों की तलाश में जुट गया है। महिला के संपर्क में आए लोगों में से तीन की रिपोर्ट फिलहाल पॉजिटिव आई है। जेल में बंद महिला का इलाज शुरू कर दिया गया है।

Also Read

सांसद चंद्रशेखर पर हुए हमले के मामले तीसरे गवाह के बयान दर्ज

28 Jun 2024 10:17 PM

सहारनपुर सहारनपुर न्यूज : सांसद चंद्रशेखर पर हुए हमले के मामले तीसरे गवाह के बयान दर्ज

नगीना लोकसभा सीट से सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर पिछले साल हुए हमले के मामले में तीसरे गवाह के भी बयान दर्ज किए गए हैं... और पढ़ें