मुजफ्फरनगर न्यूज : केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन पर सभी मार्केट बंद, जनसभा को संबोधित करेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन पर सभी मार्केट बंद, जनसभा को संबोधित करेंगे अमित शाह
UPT | केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Apr 03, 2024 17:10

केंद्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता अमित शाह बुधवार दोपहर यूपी के मुजफ्फरनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री...

Apr 03, 2024 17:10

Short Highlights
  • राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे अमित शाह
  • केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन में सभी मार्केट बंद रहेगी
Muzaffarnagar News : केंद्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता अमित शाह बुधवार दोपहर यूपी के मुजफ्फरनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री के यूपी दौरे का कार्यक्रम को लेकर बीजेपी ने एक्स हैंडल पर जानकारी साझा किया है।

सभी मार्केट बंद रहेगी
अमित शाह के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने सभा स्थल के साथ पूरे मैदान की जांच की। पुलिस ने सार्वजनिक रूप से ऐलान किया है कि शाहपुर में केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन में बुधवार को सभी मार्केट बंद रहेगी।

लोकसभा कोर ग्रुप की बैठक में लेंगे हिस्सा
भारतीय जनता पार्टी के एक्स हैंडल के मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दोपहर एक बजे मुजफ्फरनगर के शाहपुर पहुंचेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान में पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद वह मुरादाबाद जाएंगे। वहां अमित शाह करीब तीन बजे होटल एबी ग्रीन्स क्लार्क्स इन में लोकसभा कोर ग्रुप की बैठक में हिस्सा लेंगे।

Also Read

534 मुकदमे दर्ज हुए थे, सिर्फ दो में आया फैसला... जो गांव छोड़कर गए, वापस नहीं लौटे

7 Sep 2024 02:00 PM

मुजफ्फरनगर 11 साल बाद भी नहीं भर पाया मुजफ्फरनगर दंगे का जख्म : 534 मुकदमे दर्ज हुए थे, सिर्फ दो में आया फैसला... जो गांव छोड़कर गए, वापस नहीं लौटे

7 सितंबर 2013 को नंगला मंदौड़ में पंचायत के बाद मुजफ्फरनगर में भड़के सांप्रदायिक दंगे को आज 11 साल पूरे हो गए हैं। इस हिंसा में 60 से अधिक हत्याएं, दुष्कर्म और आगजनी की घटनाएं हुई थीं। और पढ़ें