निर्दयी मां : दुधमुंही बच्ची की ली जान, जंगल में फूंका शव, घटना सुन कांपी रूह

दुधमुंही बच्ची की ली जान, जंगल में फूंका शव, घटना सुन कांपी रूह
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Oct 11, 2024 13:56

 उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक निर्दयी मां नेअपनी दुधमुंही का गला घोट कर हत्या कर दी। इस घटना में महिला के दूसरे पति ने भी उसका साथ दिया...

Oct 11, 2024 13:56

Muzaffarnagar News : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक निर्दयी मां नेअपनी दुधमुंही का गला घोट कर हत्या कर दी। इस घटना में महिला के दूसरे पति ने भी उसका साथ दिया। बच्ची को मारने के बाद दोनों ने जंगल में शव को जला दिए। आरोपी महिला और उसका दूसरा पति गोपाल दोनों ही तंत्र मंत्र पर विश्वास करते थे।

एक माह पहले ही ममता ने दिया था बेटी को जन्म
पत्नी ममता की कोख में पली उसके पहले पति की बेटी शगुन आरोपी गोपाल को पसंद नहीं थी। मासूम के जन्म लेने के बाद से ही उसकी मां बीमार थी। दंपती डॉक्टरों से उपचार कराने के बजाए झाड़-फूंक में उलझ गया। अंधविश्वास में मासूम की घर में ही दोनों ने गला घोंटकर हत्या कर दी और जंगल में फूंक आए। पुलिस शव की की तलाश कर रही है। सीओ भोपा रवि शंकर मिश्रा बताया कि गोपाल ने अप्रैल माह में मेरठ के परतापुर की ममता से शादी की थी। शादी के वक्त वह गर्भवती थी। बेलड़ा में एक माह पहले बेटी के जन्म के साथ वह बीमार रहने लगी। 



अंधविश्वास ने ली बच्ची की जान
आरोपी महिला और उसका दूसरा पति गोपाल दोनों ही तंत्र मंत्र पर विश्वास करते थे। उन्होंने बताया कि बेटी के जन्म के बाद मां बीमार रहने लगी तो उन्होंने इसकी वजह बेटी को मान लिया। आरोपी गोपाल ने बताया कि बच्ची के जन्म के बाद से ममता पर भूत प्रेत का साया मंडराने लगा। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि ममता ने बताया कि घटना वाली रात में प्रेत ने आकर कहा था कि बच्ची न तेरी है न किसी की है। इसलिए बच्ची उसे दे दो। इसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। इस पर दंपत्ति ने बच्ची का गला घोट कर हत्या कर दी। इसके बाद पहले शव को जंगल और फिर नहर में फेंक आए। आरोपियों की निशानदेही पर बच्ची के कपड़े बरामद कर लिए। 

ऐसे हुआ घटना का खुलासा 
बेलड़ा में गोपाल की पत्नी ममता ने एक माह पहले बेटी को जन्म दिया था। बेटी का नाम शगुन रखा गया। दो दिन से उसके घर से बच्ची के रोने की आवाज नहीं आई तो आसपास के लोगों को मामला संदिग्ध दिखाई दिया। तब यह मामला पुलिस में पहुंचा था। जन्म के बाद से ही गोपाल शगुन से नफरत कर रहा था। पहले दंपती ने बच्ची की मौत बीमारी से बताकर पुलिस को गुमराह किया था। लेकिन क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज ने सच सामने आ गया। 
 
दूध सुखाने की ली दवा
सीओ भोपा ने बताया कि ममता ने कुछ दिन पहले ही बच्ची को जन्म दिया था। इसलिए ममता को दूध आता था। जिससे वह परेशान थी। गोपाल ने गांव में ही एक मेडिकल स्टोर के यहां जाकर दूध सुखाने की दवाई देने को कहा तो उससे कारण पूछा गया। उसने बेटी की मौत होने की बात बताते हुए दवाई देने को कहा। इसके बाद से यह बात पूरे गांव में फैल गई थी। मामला पुलिस तक जा पहुंची थी।

Also Read

दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, बीच-बचाव की जगह पुलिसकर्मी बनाते रहे वीडिया

11 Oct 2024 03:28 PM

सहारनपुर थाने में चले लात घूंसे : दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, बीच-बचाव की जगह पुलिसकर्मी बनाते रहे वीडिया

सहारनपुर के थाना तीतर में रामलीला कमेटी के सदस्यों के बीच जमकर मारपीट हुई।। दोनों पक्ष रामलीला आयोजन की अनुमति लेने पहुंचे थे... और पढ़ें