Muzaffarnagar News : महिला ने सामान्य प्रसव से सात मिनट में दिया तीन बेटियों को जन्म, जानें पूरा मामला

महिला ने सामान्य प्रसव से सात मिनट में दिया तीन बेटियों को जन्म, जानें पूरा मामला
UPT | सीएचसी पर पैदा हुईं तीन बेटियां।

Jul 15, 2024 02:19

खतौली में जुड़वा बच्चे होने के मामले अक्सर सामने आते हैं। लेकिन एक साथ तीन बच्चों का जन्म लेना बहुत कम होता है। खतौली की एक महिला ने एक साथ तीन बेटियों को जन्म दिया है।

Jul 15, 2024 02:19

Short Highlights
  • एक घंटा एनबीएसयू में रखने के बाद जिला अस्पताल रेफर 
  • सामान्य प्रक्रिया से एक माह पूर्व तीनों बच्चियों का हुआ जन्म
  • नैना परवीन ने बताया कि उसका यह दूसरा प्रसव था
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर के खतौली में जुड़वा बच्चे होने के मामले अक्सर सामने आते हैं। लेकिन एक साथ तीन बच्चों का जन्म लेना बहुत कम होता है। खतौली की एक महिला ने एक साथ तीन बेटियों को जन्म दिया है। तीन बच्चियों में सामान्य से वजन कम होने के कारण उन्हें नवजात शिशु स्टेबलाइजेशन यूनिट (एनबीएसयू) में रखा गया। यहां पर उपचार के बाद प्रसूता समेत तीनों बच्चियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

परिजन नैना को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे
खतौली के मोहल्ला सद्दीकनगर निवासी फरमान की पत्नी नैना परवीन गर्भ से थी। जिसको प्रात: प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजन नैना को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे। यहां पर स्टाफ नर्स पूजा शर्मा ने गर्भवती का उपचार किया। जांच के बाद दोपहर को महिला का प्रसव कराया गया।

2:09 मिनट पर तीसरी बेटी को जन्म
दोपहर 2:02 मिनट महिला ने पहली बेटी को जन्म दिया। इसके बाद 2:06 मिनट में दूसरी तथा 2:09 मिनट पर तीसरी बेटी को जन्म दिया। तीनों बच्चियां का वजन सामान्य से कम निकला है। महिला का प्रसव नौ माह के स्थान पर आठ महीने में हुआ है। जिसके चलते बच्चियों का वजन सामान्य से कम होने के कारण उन्हें तत्काल नवजात शिशु स्टेबलाइजेशन यूनिट (एनबीएसयू) में एक घंटे तक रखा गया।

एक साथ तीन बेटियों का जन्म होने पर
एनबीएसयू की स्टाफ नर्स प्रवीण की देखरेख में उपचार किया गया। यहां से उपचार के बाद तीनों बच्चियों समेत मां को जिला महिला अस्पताल में रेफर किया गया है। नैना परवीन ने बताया कि उसका यह दूसरा प्रसव था। इससे पूर्व उसके एक बेटा है। एक साथ तीन बेटियों का जन्म होने पर चिकित्सा प्रभारी डा. अवनीश कुमार ने प्रसूता और बच्चियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बच्चियां स्वास्थ्य हैं, मात्र सामान्य से वजन थोड़ा कम है। 

जांच के बाद मिलेगा मां का दूध
चिकित्सा प्रभारी डा. अवनीश कुमार ने बताया कि प्रसूता स्वास्थ्य स्थिति में है। महिला जिला अस्पताल में बनी नवजात शिशु स्टेबलाइजेशन यूनिट के साथ चाइल्ड आइसीयू में जांच की जाएगी। यहां पर बच्चियों को 24 घंटे चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा। जांच पूर्ण हाेने के बाद तीनों बच्चों को मां का दूध पिलवाया जाएगा। 

जनपद में पहले भी हुए तीन बच्चों के प्रसव
  • वर्ष 2019 में खतौली निवासी मेहरूनिशा ने लड़का व दो लड़कियों को जन्म दिया था। 
  • वर्ष 2020 में भोकरहेड़ी के लोकुपुरा उत्तरी में एक महिला संजू उर्फ आंचल ने दो बेटों व एक बेटी को जन्म दिया था।
  • वर्ष 2022 में जानसठ सीएचसी पर गांव संभलहेड़ा निवासी आयशा तीन लड़कों को जन्म दिया था।

Also Read

534 मुकदमे दर्ज हुए थे, सिर्फ दो में आया फैसला... जो गांव छोड़कर गए, वापस नहीं लौटे

7 Sep 2024 02:00 PM

मुजफ्फरनगर 11 साल बाद भी नहीं भर पाया मुजफ्फरनगर दंगे का जख्म : 534 मुकदमे दर्ज हुए थे, सिर्फ दो में आया फैसला... जो गांव छोड़कर गए, वापस नहीं लौटे

7 सितंबर 2013 को नंगला मंदौड़ में पंचायत के बाद मुजफ्फरनगर में भड़के सांप्रदायिक दंगे को आज 11 साल पूरे हो गए हैं। इस हिंसा में 60 से अधिक हत्याएं, दुष्कर्म और आगजनी की घटनाएं हुई थीं। और पढ़ें