अंडर 19 में चुनी गईं सहारनपुर की बेटियां : पिता चलाते हैं ट्रक, प्रैक्टिस के लिए साइकिल चलाकर जाना पड़ता था शहर

पिता चलाते हैं ट्रक, प्रैक्टिस के लिए साइकिल चलाकर जाना पड़ता था शहर
UPT | अंडर 19 में चुनी गईं सहारनपुर की बेटियां

Oct 20, 2024 16:15

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की बेटियों ने खेलों में एक नई पहचान बनाई है। वंशिका सैनी और मनीषा चौधरी जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं।

Oct 20, 2024 16:15

Short Highlights
  • अंडर 19 में चुनी गईं सहारनपुर की बेटियां
  • ट्रक चलाते हैं खिलाड़ी वंशिका के पिता
  • बेटियों के चयन से जिला में उत्साह
Saharanpur News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की बेटियों ने खेलों में एक नई पहचान बनाई है। वंशिका सैनी और मनीषा चौधरी जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। हाल ही में उनका चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-19 T20 टीम में हुआ है। इन दोनों होनहार खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है, जिससे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।

एसडीसीए ने किया बच्चियों को प्रोत्साहित
सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (एसडीसीए) का इस सफलता में अहम योगदान है। एसडीसीए के अध्यक्ष राजीव गुप्ता और अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को आवश्यक समर्थन और सुविधाएं प्रदान की हैं। एसडीसीए के कोषाध्यक्ष पाली कालड़ा ने बताया कि चेयरमैन मोहम्मद अकरम के नेतृत्व में संगठन ने लड़कियों के क्रिकेट को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया है। इस प्रकार के प्रयासों से न केवल लड़के बल्कि लड़कियां भी अपने सपनों को साकार करने में सक्षम हो रही हैं।



ट्रक चलाते हैं खिलाड़ी वंशिका के पिता
वंशिका सैनी और मनीषा चौधरी की यात्रा संघर्ष से भरी रही है। वंशिका नकुड़ तहसील के एक छोटे से गांव हसनपुर से आती हैं। वंशिका अपने सपनों को पूरा करने के लिए हर रोज 25 किलोमीटर साइकिल चलाकर गांव से शहर जाती थीं। उनके पिता एक ट्रक ड्राइवर हैं, और वंशिका की मेहनत ने यह साबित कर दिया कि सीमित संसाधनों के बावजूद भी सफलता पाई जा सकती है। वहीं, मनीषा, जो एक चिकित्सक की बेटी हैं, ने अपनी प्रतिभा से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

बेटियों के चयन से जिला में उत्साह
वंशिका और मनीषा की सफलता ने सहारनपुर जिले में खेलों के प्रति एक नई चेतना जागृत की है। ये दोनों खिलाड़ी न केवल अपने लिए, बल्कि उन सभी के लिए प्रेरणा बन गई हैं, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके जज्बे और परिश्रम ने यह साबित कर दिया है कि अगर हौसला मजबूत हो, तो किसी भी मुश्किल राह को पार किया जा सकता है। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और जिले के अन्य खेल संगठन अब इन खिलाड़ियों के सपनों को और आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं, ताकि और भी बेटियां इस दिशा में कदम बढ़ा सकें।

यह भी पढ़ें- पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल : हजारों लोगों का प्रदर्शन, पुलिस ने 700 अज्ञात लोगों पर दर्ज किया केस

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth : सोने-चांदी के करवा से लेकर साड़ी-गहनों की जमकर बिक्री, 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार

Also Read

उड़ानें शुरू होने में लगेगा समय, कई आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी

20 Oct 2024 09:08 PM

सहारनपुर सरसावा एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन : उड़ानें शुरू होने में लगेगा समय, कई आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सहारनपुर के सरसावा सिविल एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया, जिसमें जिले के जनप्रतिनिधियों और प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने भाग लिया। और पढ़ें